{"_id":"687b832d88971c11980b84b5","slug":"pakistan-cricket-board-is-keen-to-release-interim-red-ball-coach-azhar-mahmood-but-constrained-by-the-contract-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: क्या वाकई अजहर महमूद को कोच पद से हटाना चाहता है पीसीबी? सामने आई बड़ी जानकारी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: क्या वाकई अजहर महमूद को कोच पद से हटाना चाहता है पीसीबी? सामने आई बड़ी जानकारी; जानें पूरा मामला
Sat, 19 Jul 2025 05:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:06 PM IST
सार
अजहर बोर्ड के साथ चल रही चीजों से खुश नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय जूनियर टीम की जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया था लेकिन उन्हें पीसीबी के कुछ अंदरूनी सूत्रों से विरोध का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : @MohsinnaqviC42
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) लाल गेंद प्रारूप के कोच अजहर महमूद को पद से हटाना चाहता है, लेकिन वह बोर्ड के पिछले प्रबंधन के साथ उनके अनुबंध के कारण ऐसा करने में असमर्थ है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि अगर अजहर को करार खत्म होने से पहले हटाया गया तो पीसीबी को उन्हें छह महीने का वेतन मुआवजे के तौर पर देना होगा।
विज्ञापन
यह रकम लगभग 45 करोड़ पाकिस्तान रुपये (13.60 करोड़ भारतीय रुपये) है। सूत्र ने कहा, 'यही कारण है कि पीसीबी ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। महमूद का अनुबंध अगले साल अप्रैल-मई में समाप्त हो रहा है।' उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबकि पीसीबी महमूद को प्रति माह लगभग 75 लाख पाकिस्तानी रुपये का वेतन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां से बढ़ी परेशानियां?
सूत्र ने कहा, दिक्कत उस वक्त बढ़ी जब हाल ही में नियुक्त किए गए सीमित ओवर के मुख्य कोच माइक हेसन ने स्पष्ट किया कि उनका अपना सहायक स्टाफ होगा और अजहर चयन में नहीं रहेंगे। इससे पीसीबी के सामने यह बड़ी समस्या आ गई कि महमूद की विशेषज्ञता का उपयोग कैसे किया जाए ताकि उन्हें इतनी मोटी रकम देने को उचित ठहराया जा सके। बोर्ड उन्हें छह महीने के वेतन के साथ कार्यमुक्त नहीं करना चाहता था।

हालात को लेकर खुश नहीं अजहर
अजहर भी बोर्ड के साथ चल रही चीजों से खुश नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय जूनियर टीम की जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया था लेकिन उन्हें पीसीबी के कुछ अंदरूनी सूत्रों से विरोध का सामना करना पड़ा है। अजहर पाकिस्तान सीनियर टीम के साथ कई भूमिकाओं में रहे हैं जिसमें सहायक कोच और गेंदबाजी कोच के तौर पर भी कार्यकाल शामिल है। इस सूत्र ने बताया कि पीसीबी को चैंपियंस कप आयोजनों में घरेलू टीमों के मेंटोर के रूप में वकार यूनिस, सकलैन मुश्ताक, मिस्बाह उल हक और सरफराज अहमद को उनके अनुबंधों से मुक्त करने की कोशिश करते हुए भी वित्तीय देनदारियों का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट को हालांकि सिर्फ एक सत्र के बार रद्द कर दिया गया।