फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board has settled forhalf of its reserve price kept for selling broadcasting rights

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को प्रसारण अधिकार बेचने के लिए नहीं मिले ज्यादा खरीददार, मिली सिर्फ आधी रकम?

Fri, 23 Aug 2024 08:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Aug 2024 08:30 PM IST
सार

पाकिस्तान क्षेत्र के प्रसारण अधिकार 1.72 अरब पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) में बेचे गए हैं जो बोर्ड द्वारा अधिकार बेचने के लिए रखे गए शुरुआती आरक्षित मूल्य 3.2 अरब पीकेआर से लगभग 1.48 अरब पीकेआर कम है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board has settled forhalf of its reserve price kept for selling broadcasting rights
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अंतरराष्ट्रीय घरेलू मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने के लिए ज्यादा खरीददार नहीं मिले हैं। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने आधी कीमत पर अगस्त 2024 से दिसंबर 2026 की अवधि के लिए प्रसारण अधिकार बेचे हैं। पाकिस्तान क्षेत्र के प्रसारण अधिकार 1.72 अरब पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) में बेचे गए हैं जो बोर्ड द्वारा अधिकार बेचने के लिए रखे गए शुरुआती आरक्षित मूल्य 3.2 अरब पीकेआर से लगभग 1.48 अरब पीकेआर कम है।
विज्ञापन

पीसीबी का दोगुनी कीमत पर अधिकार बेचने का दावा 
पीसीबी अधिकारियों ने हालांकि बिना कोई आंकड़ा साझा किए दावा किया है कि यह प्रसारण अधिकार पिछले चक्र (2021 से 2024) की तुलना में दोगुनी से अधिक कीमत पर बेचे गए हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार पीसीबी ने हाल ही में अपने पाकिस्तान क्षेत्र के प्रसारण अधिकार 28 महीने की अवधि के लिए एआरवाई और टॉवर स्पोर्ट्स के गठजोड़ को बेचा और दावा किया कि पिछले अनुबंध की तुलना में इसे अधिक राशि में बेचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी ने कहा कि अधिकार पारदर्शी निविदा प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रदान किए गए जिसमें कई बोलियां प्राप्त हुईं थी। यह प्रसारण अधिकार 11 टेस्ट के लिए हैं, जिनमें 2024-25 सत्र के सात टेस्ट के अलावा 26 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। वनडे में कुछ द्विपक्षीय सीरीज है तो कुछ त्रिकोणीय टूर्नामेंट है। 
विज्ञापन

विदेशी प्रसारक ने नहीं दिखाई रुचि 
तथ्य यह है कि किसी भी बड़े विदेशी प्रसारक ने पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र के अधिकारों में रुचि नहीं दिखाई, यह संकेत है कि पीसीबी को प्रसारण अधिकारों से अपेक्षित राजस्व हासिल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि सरकारी स्वामित्व वाले नेटवर्क, पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने भी 1.6 अरब पीकेआर की बोली लगाई और राशि बढ़ाने की जहमत नहीं उठाई। 

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, 'पीसीबी ने अपने आरक्षित मूल्य 3.2 अरब पीकेआर रखते समय जो अनुमान लगाया था, यह उससे काफी कम है।' इसके अतिरिक्त पीटीवी ने प्रसारण अधिकार हासिल करने वाले गठजोड़ से 50 करोड़ रुपये में इस अधिकार को साझा करने का करार कर लिया। पीसीबी को अब अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में प्रसारक मिलना मुश्किल हो रहा है। प्रमुख प्रसारक स्काई स्पोर्ट्स इस अधिकार हासिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। लेकिन पीसीबी को भरोसा है कि समय रहते वह इंग्लैंड के एक प्रसारक को ढूंढ लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed