फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत से क्रिकेट खेलने को बेकरार पाकिस्तान, अब ICC के कंधे पर रखकर चलाई बंदूक

Fri, 09 Nov 2018 07:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board chief wants ICC to pursue India on bilateral playing ties

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एहसान मनी का कहना है कि भारत के साथ उनके देश के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करने में आईसीसी को मदद करनी चाहिए क्योंकि यह उसकी जिम्मेदारी है।



मनी ने ‘डॉन’ अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इसके बारे में पहले ही आईसीसी में अनौपचारिक स्तर पर बात कर चुका हूं। अब मैं पीसीबी में हूं और इसे अधिक प्रभावी ढंग से रखूंगा ताकि आईसीसी सभी देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखलाएं सुनिश्चित करे।’

Pakistan Cricket Board chief wants ICC to pursue India on bilateral playing ties

उन्होंने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं होता है तो वे आईसीसी टूर्नामेंट में हमारे साथ क्यो खेलते हैं।’ 

भारत और पाकिस्तान ने 2007 के बाद से पूरी द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। पाकिस्तानी टीम 2012-13 में भारत दौरे पर आई थी लेकिन उस समय कुछ ही मैच खेले गए थे। भारत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान से द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला नहीं खेली है।

Pakistan Cricket Board chief wants ICC to pursue India on bilateral playing ties
पीसीबी ने बीसीसीआई से सात करोड़ डालर के मुआवजे की मांग की है जिस पर आईसीसी की विवाद निपटान समिति ने अभी फैसला नहीं सुनाया है।

पीसीबी ने कहा है कि बीसीसीआई ने सहमति पत्र का सम्मान नहीं किया है। भारतीय बोर्ड का कहना है कि कानूनी तौर पर वह इसे मानने को बाध्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board chief wants ICC to pursue India on bilateral playing ties
मनी ने कहा, ‘दुर्भाग्य की बात है और आईसीसी के इतिहास में यह कभी नहीं हुआ कि दो क्रिकेट बोर्ड एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हों। मैं आईसीसी प्रमुख होता तो बातचीत के जरिए यह मामला सुलझाने की कोशिश करता।’
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board chief wants ICC to pursue India on bilateral playing ties
उन्होंने यह भी कहा कि आईसीसी की समिति यदि मुआवजे का दावा खारिज कर देती है तो वह भारत से बात करने की कोशिश जारी रखेंगे।
 

उन्होंने कहा, ‘मेरा इरादा क्रिकेट के लिए भीख मांगने का नहीं है बल्कि बराबरी के दर्जे से बात करने का है। हमें एक दूसरे के साथ चलना होगा और हम खेलने के लिये तैयार हैं।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed