फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan coach Mike Hesson urges players to concentrate on only cricket ahead of Asia Cup final against India

Asia Cup: भारत से मिली दो बार हार से चिंतित नहीं है पाकिस्तान के कोच हेसन, बोले- फाइनल का नतीजा महत्वपूर्ण

Fri, 26 Sep 2025 02:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Sep 2025 02:12 PM IST
सार

भारत ने पहले ग्रुप चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था फिर सुपर चार चरण के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह विकेट से मात दी थी, लेकिन हेसन का कहना है कि रविवार को होने वाले फाइनल का नतीजा मायने रखेगा। 

विज्ञापन
Pakistan coach Mike Hesson urges players to concentrate on only cricket ahead of Asia Cup final against India
माइक हेसन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं। यह तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में मैच खेलेंगी। इससे पहले दो मौकों पर भारतीय टीम भारी पड़ी है, लेकिन पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन इससे चिंतित नहीं हैं। हेसन का कहना है कि रविवार को होने वाले फाइनल का नतीजा मायने रखेगा। 
विज्ञापन

एशिया कप के फाइनल में पहली बार भिड़ेंग भारत-पाकिस्तान 
एशिया कप के 41 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारत ने पहले ग्रुप चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था फिर सुपर चार चरण के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह विकेट से मात दी थी। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेसन से जब पूछा गया कि रविवार के फाइनल के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को क्या संदेश दिया है तो हेसन ने कहा, हमें पता है कि हम 14 सितंबर को और 21 सितंबर को खेले थे, लेकिन अब सिर्फ एक ही मैच मायने रखता है और वह है फाइनल। हमारा फोकस उसी पर है। हम सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करेंगे। अब हमें इस मौके का पूरा फायदा उठाना है। अब हमारा पूरा फोकस ट्रॉफी जीतने पर होना चाहिए और हम हर समय यही बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

साहिबजादा-रऊफ को लेकर क्या बोले हेसन?
अभी तक भारतीय मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार करते आ रहे पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर नईम गिलानी ने आखिर भारतीय पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। यह पूछने पर कि बाहर लोगों की राय और भारत के खिलाफ मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले अपने खिलाड़ियों साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ आईसीसी की सुनवाई को लेकर टीम की प्रतिक्रिया क्या है? इस पर कोच ने कहा, मेरा संदेश यही है कि खेल पर फोकस करो और हम वही करेंगे। इन चीजों के बारे में मुझसे ज्यादा आपको पता है। मैं क्रिकेट पक्ष ही देखता हूं। इशारों की जहां तक बात है तो इतने दबाव वाले मैच में जुनून तो रहता ही है, लेकिन हमारा फोकस अच्छा क्रिकेट खेलने पर है।

हेसन ने इस धारणा को भी खारिज किया कि उनके बल्लेबाज स्पिनरों को भांप नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैने सुना है कि लोग कह रहे हैं कि हम स्पिनर के हाथ से गेंद को भांप नहीं पा रहे हैं। मैं इसका जवाब पहले भी दे चुका हूं। गेंद हाथ से निकलने के बाद भी उसे भांपकर आप बखूबी खेल पा रहे हैं तो क्या हर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed