फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Champions Withdraw From WCL Season 3 After PCB Refuses NOCs

WCL में नहीं होगा भारत-पाक मुकाबला: पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, पीसीबी ने नहीं दी एनओसी

Mon, 05 Oct 2026 09:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 05 Oct 2026 09:40 PM IST
सार

पीसीबी की ओर से खिलाड़ियों को जरूरी एनओसी नहीं मिलने के बाद पाकिस्तान चैंपियंस ने डब्ल्यूसीएल सीजन-3 से नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही 10 अक्तूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी नहीं होगा और टूर्नामेंट अब छह टीमों के साथ जारी रहेगा।

विज्ञापन
Pakistan Champions Withdraw From WCL Season 3 After PCB Refuses NOCs
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान चैंपियंस ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टीम ने सोमवार को टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। पाकिस्तान चैंपियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि टीम पीसीबी के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन इस बात से निराश है कि उसके खिलाड़ियों को दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियंस का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

Pakistan Champions Withdraw From WCL Season 3 After PCB Refuses NOCs
शाहिद अफरीदी - फोटो : ANI
पीसीबी और टीम के बीच नहीं बनी सहमति
पाकिस्तान चैंपियंस के मालिक कामिल खान ने पीसीबी से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया था। इसके बाद टीम और बोर्ड के बीच टूर्नामेंट में भागीदारी को लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। यह विवाद पिछले साल के डब्ल्यूसीएल से जुड़ा हुआ है। उस संस्करण में भारत चैंपियंस ने राजनीतिक तनाव के बीच पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ अपने निर्धारित मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पीसीबी ने टूर्नामेंट के आयोजकों की आलोचना की थी और अपने खिलाड़ियों के इस लीग में खेलने को लेकर प्रतिबंध लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Champions Withdraw From WCL Season 3 After PCB Refuses NOCs
युवराज सिंह - फोटो : ANI
इन शर्तों पर अटका मामला
रिपोर्टों के अनुसार, पीसीबी कुछ शर्तों के साथ खिलाड़ियों को एनओसी देने के लिए तैयार था। इनमें पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने को लेकर भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और दोनों टीमों के बीच हाथ मिलाने को लेकर आश्वासन जैसी शर्तें शामिल थीं। डब्ल्यूसीएल के आयोजकों ने पीसीबी की कुछ शर्तों को स्वीकार किया, लेकिन माफी और हाथ मिलाने से जुड़ी मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ सका और पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।
विज्ञापन

Pakistan Champions Withdraw From WCL Season 3 After PCB Refuses NOCs
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
10 अक्तूबर को नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच
पाकिस्तान चैंपियंस के हटने के बाद 10 अक्तूबर को होने वाला भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस का मुकाबला भी नहीं होगा। डब्ल्यूसीएल ने भी पाकिस्तान चैंपियंस के टूर्नामेंट से हटने की पुष्टि की है। आयोजकों ने कहा कि तीसरे सीजन का आयोजन अब छह टीमों के साथ जारी रहेगा।

Pakistan Champions Withdraw From WCL Season 3 After PCB Refuses NOCs
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
दोनों पिछले दो सीजन में रहे उपविजेता
पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल के पिछले दोनों सीजन में उपविजेता रही थी। 2024 में पहले सीजन के फाइनल में उसे भारत चैंपियंस के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed