{"_id":"66c471ca54af8f81c5081522","slug":"pakistan-captain-shan-masood-said-that-his-team-is-keen-on-playing-the-world-test-championship-final-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: 'हम डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना चाहते हैं', मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: 'हम डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना चाहते हैं', मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले दिया बयान
Tue, 20 Aug 2024 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:07 PM IST
सार
मसूद का कहना है कि टीम टेस्ट में अपेक्षित नतीजे लाने के लिए पूरी कोशिश करती रहेगी। मसूद को पिछले साल टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया था। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : PCB
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद का कहना है कि उनकी टीम इस बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल खेलना चाहती है। मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ये बयान दिया है। मसूद का कहना है कि टीम टेस्ट में अपेक्षित नतीजे लाने के लिए पूरी कोशिश करती रहेगी। मसूद को पिछले साल टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया था। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
मसूद ने कहा, सभी चाहते हैं कि प्रशंसक और मीडिया के लोग उनके बारे में अच्छी बातें कहे। इसीलिए हमारा ध्यान क्रिकेट खेलने पर है जिसे देखने में हर किसी को आनंद आता है। दिन के अंत में यह खेल नतीजे देने वाला है। आपको इस नतीजे को दिमाग में रखना होता है। हमारे लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका को देखना जरूरी है। हां, इस बार पर डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेलना चाहते हैं। अगर आप खिताबी मैच खेलना चाहते हैं, तो हमें घरेलू मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैचों को जीतना जरूरी है। अगर हमें ऐसा करना है तो हमें नियमित रूप से 20 विकेट लेने होंगे और हमारे बल्लेबाजों को भी स्कोर बोर्ड पर इतने रन खड़े करने होंगे जिससे हमारे गेंदबाजों को 20 विकेट लेने का समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यह बस अच्छा क्रिकेट खेलने के बारे में है। हम सभी चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट प्रशंसक और खिलाड़ियों के लिए मनोरंजक हो। हमें इसके लिए उत्साहित हैं। हमें उसी उत्साह के साथ खेलना चाहिए जिसे हम अन्य प्रारूप में भी खेलते हैं। हमारे लिए सही नतीजे लाना और उस प्रकार का क्रिकेट खेलना चुनौती है जो हमसे सभी लोग चाहते हैं।
डब्ल्यूटीसी में अच्छा नहीं रहा है पाकिस्तान का रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम 2019-21, 2021-23 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो चक्र में शीर्ष चार में भी समाप्त नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान की टीम फिलहाल नौ टीमों में छठे स्थान पर है। उसने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल दो मैच जीते, जबकि ऑस्ट्रेलिया से तीन मैच गंवाए। भारत फिलहाल नौ मैचों में छह जीत के साथ डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है।
पाकिस्तान की टीम 2019-21, 2021-23 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो चक्र में शीर्ष चार में भी समाप्त नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान की टीम फिलहाल नौ टीमों में छठे स्थान पर है। उसने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल दो मैच जीते, जबकि ऑस्ट्रेलिया से तीन मैच गंवाए। भारत फिलहाल नौ मैचों में छह जीत के साथ डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है।