{"_id":"2f0f370c-6927-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-call-up-tanveer-and-rahat-for-sa-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गेंदबाज तनवीर और राहत पाक टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेज गेंदबाज तनवीर और राहत पाक टीम में शामिल
कराची/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दो नए तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। एक फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पूर्व दो तेज गेंदबाजों तनवीर अहमद और राहत अली को टीम में शामिल कर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गेंदबाजी आक्रमण की धार को और तेज किया है।
विज्ञापन
पीसीबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि टीम प्रबंधन के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के परिस्थितियों और लंबे दौरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दोनों तेज गेंदबाज पहला टेस्ट शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड जाएंगे।
विज्ञापन
पहले से ही टीम में चार तेज गेंदबाज उमर गुल, जुनैद खान, मोहम्मद इरफान और नवोदित एहसान आदिल मौजूद हैं। 34 वर्षीय तनवीर ने चार टेस्ट खेले हैं जबकि बाएं हाथ के गेंदबाज राहत ने केवल एक वनडे खेला है।
विज्ञापन