{"_id":"5afb2f7f4f1c1b165e8b4bac","slug":"pakistan-beat-ireland-by-five-wickets-in-debute-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"IREvsPAK: ऐतिहासिक टेस्ट में पांच विकेट से हारा आयरलैंड, इस आयरिश खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IREvsPAK: ऐतिहासिक टेस्ट में पांच विकेट से हारा आयरलैंड, इस आयरिश खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में जड़ा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
ireland vs pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड को अपने ऐतिहासिक पदार्पण टेस्ट मैच में पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मैच के पांचवें व अंतिम दिन आयरलैंड से जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पांच विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि एक समय पाकिस्तान ने मात्र 14 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे इमाम उल हक ने नाबाद 74 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। पाक चयन समिति के प्रमुख और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम ने बाबर आजम (59) के साथ चौथे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
इससे पहले फालोआन खेलने वाली आयरलैंड ने केविन ओ ब्रायन के 118 की मदद से दूसरी पारी में 339 रन बनाए। केविन टेस्ट में शतक जड़ने वाले आयरिश टीम के पहले बल्लेबाज बने। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 310 रन बनाकर घोषित करने के बाद आयरलैंड को 130 रन पर समेट कर फालोआन खिलाया था।
विज्ञापन