{"_id":"5d0453f78ebc3e32fa03490f","slug":"pakistan-batsman-babar-azam-says-he-is-learning-from-virat-kohlis-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का वीडियो देखकर बल्लेबाजी सीख रहा है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली का वीडियो देखकर बल्लेबाजी सीख रहा है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी
Sun, 16 Jun 2019 01:54 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में भारत-पकिस्तान के अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने बड़ा खुलासा किया है। बाबर ने कहा है कि वे बल्लेबाजी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन
रविवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले बाबर ने बताया कि वे विराट कोहली के वीडियो देखकर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत कर रहे हैं। मैच के तनाव और दबाव के बीच बाबर ने कहा कि उन्हें ये कहने में कोई शर्म नहीं है कि 'वे विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं और उनके वीडियो और बल्लेबाजी देखकर सीखते हैं।
विज्ञापन
बतौर बाबर, 'उन्हें सीखना अच्छा लगता है और वे हमेशा अपने खेल में सुधार की कोशिश करते रहते हैं। वे चाहते हैं कि विराट की तरह मैच विनर बनें। टीम की तैयारियों पर बाबर ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद से टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है और वो अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान को अभी तक सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई जो उसने इंग्लैंड को हराकर हासिल की थी। इसी मैच में बाबर ने 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।