फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs RSA 2021 T20i Series Pakistan and south africa will face each other in t20i series starting from thursday

PAK vs SA T20i: कल से टी-20 की जंग, शानदार लय बरकरार रखना चाहेगा पाकिस्तान

Wed, 10 Feb 2021 05:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Feb 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
PAK vs RSA 2021 T20i Series Pakistan and south africa will face each other in t20i series starting from thursday
हेनरिच क्लासेन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद पाकिस्तान की नजरें अब टी-20 सीरीज पर रहेंगी। गुरूवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में मेजबान पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की लय को जारी रखना चाहेगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने बुधवार को लाहौर में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘टेस्ट श्रृंखला के नतीजे का टी-20 श्रृंखला पर प्रभाव पड़ेगा। मैं टी-20 श्रृंखला के सही नतीजे की भविष्यवाणी नहीं कर सकता लेकिन आप निश्चित रूप से अच्छा नतीजा देखोगे।’ 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने कराची और रावलपिंडी में दो शानदार जीत दर्ज कर 18 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट श्रृंखला में शिकस्त दी। तेज गेंदबाज हसन अली ने पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में मिली 95 रन की जीत में 10 विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में सात विकेट केवल 33 रन पर गंवा दिए और टीम 274 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम अपने नियमित खिलाड़ी कप्तान क्विंटन डिकॉक, फाफ डुप्लेसिस, रासी वान डर डुसेन, कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी के बिना होगी। ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान में टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी करनी थी जो स्थगित हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टी-20 टीम पाकिस्तान आने के लिए रास्ते में थी जब आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में हटने का फैसला किया और उनके लिए उसी टीम को बरकरार रखने के लिए काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed