फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan all-rounder Hussain Talat injured his left shoulder and was subsequently taken to a hospital

PAK vs BAN: दूसरे वनडे मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए पाकिस्तान के हुसैन तलत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sat, 14 Mar 2026 08:48 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 14 Mar 2026 08:48 AM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनकी सेहत को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Pakistan all-rounder Hussain Talat injured his left shoulder and was subsequently taken to a hospital
हुसैन तलत - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुसैन तलत को यह चोट मैच की दूसरी पारी के छठे ओवर में लगी, जब लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट मारा और तलत गेंद को रोकने के लिए कवर बाउंड्री की तरफ दौड़े। 
विज्ञापन

स्ट्रेचर के द्वारा मैदान से ले जाया गया बाहर
गेंद बाउंड्री के पास पहुंचने पर तलत ने गेंद को पीछे की तरफ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को छूते ही उनका पैर बाउंड्री पर लगे फोम पर पड़ गया। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए विज्ञापन वाले होर्डिंग्स से जा टकराए और अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद मैदानकर्मी तुरंत तलत की तरफ दौड़े, जिसके बाद उन्हें पास खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी ने चोट पर दिया अपडेट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हुसैन तलत की चोट को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया, हुसैन तलत को मैदान पर ही टीम के मेडिकल स्टाफ से तुरंत सहायता मिली। शुरुआती आकलन के बाद, उन्हें विस्तृत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चोट की प्रकृति और गंभीरता का पता डॉक्टरों द्वारा आगे की मेडिकल जांच पूरी करने के बाद चलेगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता दूसरा वनडे
तलत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 13 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। बारिश की वजह से बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 243 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। बांग्लादेश 114 रन पर सिमट गई और 128 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 59 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अब्दुल समद, फहीम अशरफ और शमिल हुसैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed