फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak women team tour of Zimbabwe ends abruptly as airline suspends operations

पाक महिला टीम का जिंबाब्वे का दौरा बीच में ही रद्द, दुबई-हरारे एयरलाइंस सेवा ठप

Thu, 11 Feb 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Feb 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Pak women team tour of Zimbabwe ends abruptly as airline suspends operations
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को मौजूदा जिम्बाब्वे दौरा बीच में ही रद्द करना पड़ा, क्योंकि टीम की आधिकारिक एयरलाइंस एमिरेट्स एयरलाइंस ने शनिवार से दुबई-हरारे के बीच सेवा निलंबित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


जिंबाब्वे क्रिकेट ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, 'मेहमान टीम की एयरलाइंस एमिरेट्स एयरलाइंस की नवीनतम यात्रा नीति के कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आपसी सहमति से पाकिस्तान महिला टीम का हरारे का मौजूदा दौरा समाप्त करने पर राजी हो गए। वे अब 21 फरवरी की जगह शुक्रवार को रवाना होंगे।'
विज्ञापन

 


दरअसल, पाकिस्तान को शुक्रवार को मौजूदा सीरीज का दूसरा वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना था लेकिन इसकी जगह टीम स्वदेश रवाना होगी क्योंकि एमिरेट्स दुबई और हरारे के बीच शनिवार से 28 फरवरी तक सेवा नहीं देगा। बता दें कि पाकिस्तान ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला बीते मंगलावर को जीता था। वन-डे सीरीज के बाद इतने मैचों की टी-20 सीरीज होनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed