फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ZIM 3rd ODI: Muzarabani stars as Zimbabwe beat Pakistan in super over

PAKvsZIM: सुपर ओवर में जिम्बाब्वे की पहली जीत, पाक को पांच साल बाद हराया

Tue, 03 Nov 2020 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Nov 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
PAK vs ZIM 3rd ODI: Muzarabani stars as Zimbabwe beat Pakistan in super over
जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान - फोटो : social media

सीन विलियम्स (118*) के शानदार शतक और ब्लेसिंग मुजरबानी की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को सुपरओवर में हरा दिया। मगर तीन मैचों की सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने छह विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने भी कप्तान बाबर आजम (125) और वहाब रियाज (52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 9 विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। इसके बाद मैच सुपरओवर में चला गया, जहां जिम्बाब्वे ने बाजी मार ली। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने सुपरओवर में दो विकेट लिए।
विज्ञापन



जिम्बाब्वे की तरफ से सीन विलियम्स के अलावा ब्रेंडन टेलर (56) और सिकंदर रजा ने 45 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हसनेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 26 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बता दें कि इस मैच को हारकर पाकिस्तान ने अपना पांच साल का रिकॉर्ड खराब किया। दरअसल, साल 2015 के बाद जिम्बाब्वे ने पहली बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed