फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs WI: West Indies team reached Pakistan for the first time in 18 years for two test match series

PAK vs WI: 18 साल में पहली बार पाकिस्तान पहुंची वेस्टइंडीज की टीम, दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी

Mon, 06 Jan 2025 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jan 2025 03:15 PM IST
सार

मेहमान टीम 17 जनवरी से मुल्तान में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले इस्लामाबाद में 10 जनवरी से पाकिस्तान शाहीन्स (पाकिस्तान की ए टीम) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

विज्ञापन

विस्तार

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल में पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंची। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। टीम ने हालांकि इस बीच दो बार सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के लिए पाकिस्तान का दौरा किया है।
विज्ञापन

मेहमान टीम 17 जनवरी से मुल्तान में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले इस्लामाबाद में 10 जनवरी से पाकिस्तान शाहीन्स (पाकिस्तान की ए टीम) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 25 जनवरी से इसी स्थल पर खेला जाएगा। यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के वर्तमान चक्र में दोनों टीमों की आखिरी सीरीज होगी। दोनों टीमें अंक तालिका के निचले हिस्सा में है।

वेस्टइंडीज टीम: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक एथानाजे, कीसे कार्टी, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अमीर जांगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर और जोमेल वारिकन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 अंक प्रतिशत के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का अंक प्रतिशत 66.67 रहा। टीम इंडिया तालिका में तीसरे स्थान पर रही। भारत अगर सिडनी टेस्ट जीत जाता और फिर श्रीलंका अगर ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में 2-0 से हराने में कामयाब होता तो भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में 19 टेस्ट खेले और सिर्फ नो मुकाबले जीते। आठ में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे।

भारत का कुल अंक 114 रहा और टीम 50.00 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 17 टेस्ट खेले हैं और 11 में जीत हासिल की है। चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के 130 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में 11 मैच खेले और सात टेस्ट में जीत हासिल की। तीन मैचों में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। दक्षिण अफ्रीका ने 88 पॉइंट्स अर्जित किए।

अंक तालिका में चौथे स्थान पर 48.21 के अंक प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड रहा। वहीं, श्रीलंका 45.45 के अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड (43.18 अंक प्रतिशत) छठे, बांग्लादेश (31.25) सातवें, पाकिस्तान (30.30) आठवें और वेस्टइंडीज (24.24) नौवें स्थान पर रहते हुए पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका था।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका 
स्थान टीम खेले जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 दक्षिण अफ्रीका 11 7 3 1 88 66.67
2 ऑस्ट्रेलिया 17 11 4 2 130 63.73
3 भारत 19 9 8 2 114 50.00
4 न्यूजीलैंड 14 7 7 0 81 48.21
5 श्रीलंका 11 5 6 0 60 45.45
6 इंग्लैंड 22 11 10 1 114 43.18
7 बांग्लादेश 12 4 8 0 45 31.25
8 पाकिस्तान 11 4 7 0 40 30.30
9 वेस्टइंडीज 11 2 7 2 32 24.24
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed