फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs WI 2nd T20: Pakistan beat West Indies by 9 runs, take an unassailable 2-0 lead in the series

PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 9 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Tue, 14 Dec 2021 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Dec 2021 11:14 PM IST
सार

आखिर में शादाब खान ने 12 गेंद पर 28 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल हैं। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

विज्ञापन
PAK vs WI 2nd T20: Pakistan beat West Indies by 9 runs, take an unassailable 2-0 lead in the series
जीत के बाद जश्न मनाती पाकिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को कराची में खेले गए दूसरे टी-20 में नौ रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। बाबर आजम सात रन और फखर जमान 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और हैदर अली ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। रिजवान 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हैदर अली ने 31 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 32 रन बनाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद नवाज एक रन, आसिफ अली नौ रन और मोहम्मद वसीम जूनियर पांच रन बनाकर आउट हुए। आखिर में शादाब खान ने 12 गेंद पर 28 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल हैं। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वेस्टइंडीज की ओर से ओडेन स्मिथ ने दो विकेट लिए। वहीं, अकील हुसैन, ओशेन थॉमस, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वाल्श को एक-एक विकेट मिला।


173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शाइ होप 1 रन और शामराह ब्रुक्स 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। पूरन 26 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। 


इस बीच किंग ने अर्धशतक पूरा किया। वह 43 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इसके बाद रोमारियो को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। रोमारियो ने 35 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा नवाज, वसीम जूनियर और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed