फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SA Mohammad Rizwan maiden test ton helps pakistan to bounce back in 2nd test against south africa

PAKvSA: रिजवान के शतक से पाकिस्तान मजबूत स्थिति में, आखिरी दिन पहुंचा मैच का रोमांच

Sun, 07 Feb 2021 09:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
PAK vs SA Mohammad Rizwan maiden test ton helps pakistan to bounce back in 2nd test against south africa
मोहम्मद रिजवान - फोटो : twitter

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। दोनों देशों के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। फिलहाल पाकिस्तान का पलड़ा यहां भारी है लेकिन दक्षिण अफ्रीका भी मैच में बरकरार है और अब मैच का परिणाम आखिरी दिन निकलेगा।

विज्ञापन


बात करें चौथे दिन के खेल की तो यहां काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 200 के अंदर ही सिमट जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पाकिस्तान की टीम ने 129/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन उसे 14 रन के अंदर ही सातवां झटका लगा जब हसन अली को महाराज ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। हालांकि इसके बाद यासिर शाह और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान की बढ़त को 267 रन कर दिया। लेकिन इसके बाद लिंडे ने इस साझेदारी को तोड़ा और पाकिस्तान का आठवां विकेट गिराया। 
विज्ञापन


यहां एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका वापसी करती हुई दिखी लेकिन रिजवान और नौमान अली मेहमान टीम के इरादों पर पानी फेर दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर नौंवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान के स्कोर को 293 तक ले गए। नौमान हालांकि अपने पहले अर्धशतक से चूक गए और 45 रन बनाकर आउट हुए लेकिन रिजवान अंत तक टिके रहे और 115 रन बनाकर नाबाद रहे। रिजवान और नौमान की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 370 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिणा अफ्रीकी टीम की शुरुआत एक बाद फिर से खराब रही और डीन एल्गर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद एडेन मार्करम (59*) और रासी वैन डर डुसेन (48*) ने मिलकर टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की अटूट साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीकी टीम को आखिरी दिन जीत के लिए जहां 243 रनो की दरकार हैं वहीं पाकिस्तान को नौ विकेट चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed