{"_id":"68f8f70f4e72e87429028702","slug":"pak-vs-sa-kagiso-rabada-makes-history-with-a-fifty-at-no-11-against-pakistan-joins-zaheer-khan-club-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kagiso Rabada: रबाडा का धमाका, PAK के खिलाफ 11वें नंबर पर फिफ्टी के साथ रचा इतिहास; जहीर खान के क्लब में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kagiso Rabada: रबाडा का धमाका, PAK के खिलाफ 11वें नंबर पर फिफ्टी के साथ रचा इतिहास; जहीर खान के क्लब में शामिल
Wed, 22 Oct 2025 08:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:54 PM IST
सार
कगिसो रबाडा ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और इतिहास रच दिया। इस टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन रबाडा ने 61 गेंदों का सामना किया और 71 रन बनाए। अपनी पहली अर्धशतकीय पारी के साथ 30 वर्षीय खिलाड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा
- फोटो : ICC
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उन्होंने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और इतिहास रच दिया। इस टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन रबाडा ने 61 गेंदों का सामना किया और 71 रन बनाए। अपनी पहली अर्धशतकीय पारी के साथ 30 वर्षीय खिलाड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
11वें नंबर पर चमके रबाडा
रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर के बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा एश्टन एगर, टीनो बोस्ट, जेम्स एंडरसन और जहीर खान ने किया। रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में अर्धशतक ठोककर टेस्ट क्रिकेट में 11वें बल्लेबाज के तौर पर दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर के बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा एश्टन एगर, टीनो बोस्ट, जेम्स एंडरसन और जहीर खान ने किया। रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में अर्धशतक ठोककर टेस्ट क्रिकेट में 11वें बल्लेबाज के तौर पर दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर
| बल्लेबाज | स्कोर | विपक्षी टीम | जगह | साल |
|---|---|---|---|---|
| एश्टन एगर (ऑस्ट्रेलिया) | 98 | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 2013 |
| टीनो बेस्ट (वेस्टइंडीज) | 95 | इंग्लैंड | बर्मिंघम | 2012 |
| जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) | 81 | भारत | नॉटिंघम | 2014 |
| जहीर खान (भारत) | 75 | बांग्लादेश | मीरपुर | 2000 |
| कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) | 71 | पाकिस्तान | रावलपिंडी | 2025 |
टेस्ट में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज अर्धशतक
| बल्लेबाज | गेंदें | विपक्षी टीम | साल |
|---|---|---|---|
| शेन शिलिंगफोर्ड (वेस्टइंडीज) | 25 | न्यूजीलैंड | 2014 |
| कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) | 38 | पाकिस्तान | 2025 |
| पैट सिमकॉक्स (दक्षिण अफ्रीका) | 40 | ऑस्ट्रेलिया | 1998 |