फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SA 2nd Test Babar Azam and Fawad Alam partnership helps pakistan to make comeback

PAKvSA: दूसरे टेस्ट के पहले दिन बाबर-फवाद ने पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा

Thu, 04 Feb 2021 09:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Feb 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
PAK vs SA 2nd Test Babar Azam and Fawad Alam partnership helps pakistan to make comeback
बाबर आजम - फोटो : social media

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुरू हो गया। रावलपिंडी में शुरू हुए मैच में मेजबान पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि पाकिस्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ और उसे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 22 रन पर ही अपने शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए। एक समय मुश्किल में नजर आ रही मेजबान टीम को उसके कप्तान बाबर आजम और फवाद अलाम ने मिलकर संभाला और एक अच्छी साझेदारी कर उसे मजबूत स्थिति में ले गए। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 123 रनों की अटूट साझेदारी की और पहले दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद होकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम 125 गेंदों में 77 और फवाद आलम 138 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद है और दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर एक बार फिर से मैदान में होंगे। उधर दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआती सफलताओं का फायदा नहीं उठा पाई और चौथे विकेट के लिए तरस गई। उसकी तरफ से स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने 25 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए जबकि एनरिच नोर्त्जे ने एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है और कराची में खेला गया पहला टेस्ट मैच हार चुकी है। सीरीज बचाने के लिए उसे दूसरा टेस्ट मैच जीतना जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed