फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ Video: Rachin Ravindra made a big mistake while trying to catch ball ball hit his face got injured

PAK vs NZ Video: कैच लपकने की कोशिश में रचिन रवींद्र से हुई बड़ी चूक, चेहरे पर लगी गेंद, बुरी तरह हुए घायल

Sun, 09 Feb 2025 12:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Feb 2025 12:26 PM IST
सार

गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र चोटिल हो गए। गेंद लगने की वजह से उनके चेहरे से खून बहने लगा। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर की है।

विज्ञापन
PAK vs NZ Video: Rachin Ravindra made a big mistake while trying to catch ball ball hit his face got injured
चेहरे पर गेंद लगने से घायल हुए रचिन रवींद्र - फोटो : x

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र बुरी तरह घायल हो गए। चेहरे पर गेंद लगने की वजह से वह चोटिल हो गए। इस दौरान खून भी बहता देखा गया। बता दें कि, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला शनिवार को लाहौर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को कीवियों ने 78 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

बुरी तरह घायल हुए रचिन रवींद्र
गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र चोटिल हो गए। गेंद लगने की वजह से उनके चेहरे से खून बहने लगा। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर की है। खुशदिल शाह के डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में एक शॉट खेला। गेंद को हवा में देखकर रचिन ने उसे लपकने की कोशिश की, लेकिन वह सही पोजिशन नहीं लेने के कारण चूक गए और गेंद सीधा जाकर उनके चेहरे से टकराई और वह बुरी तरह घायल हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ
इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ग्लेन फिलिप्स (106*), डेरिल मिचेल (81) और केन विलियम्सन (58) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 330 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 252 रन ही बना सकी। कीवियों के लिए मैट हेनरी और मिचेल सेंटनर ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि ब्रेसवेल को दो और ग्लेन फिलिप्स को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed