फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ Pakistan will host New Zealand after England PCB released schedule of ODI and Test series

PAK vs NZ: इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, PCB ने जारी किया वनडे-टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

Tue, 13 Dec 2022 10:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Tue, 13 Dec 2022 10:08 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की टीम को पिछले साल पाकिस्तान में वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन रावलपिंडी से टीम अपनी सरकार के निर्देश पर लौट गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद दौरा रद्द करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
PAK vs NZ Pakistan will host New Zealand after England PCB released schedule of ODI and Test series
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। वह सीरीज में फिलहाल 2-0 से पीछे है। इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शेड्यूल जारी कर दिया। दोनों देशों के बीच दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को कराची में टेस्ट मैच से होगी।
विज्ञापन

दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कराची में 26 दिसंबर से होगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में तीन जनवरी से खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। तीनों मैच में कराची के नेशनल स्टेडियम में ही होंगे। 10, 12 और 14 जनवरी को तीनों वनडे खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल न्यूजीलैंड ने किया था दौरा रद्द
न्यूजीलैंड की टीम को पिछले साल पाकिस्तान में वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन रावलपिंडी से टीम अपनी सरकार के निर्देश पर लौट गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद दौरा रद्द करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज खेलने गई थी। कीवी टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा साल 2003-04 में किया था।
विज्ञापन

2009 में आधे रास्ते से लौट गई थी कीवी टीम
मार्च 2009 में लाहौर में स्टेडियम के बाहर टेस्ट मैच खेलने आ रही श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। जिसमें श्रीलंका के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। उधर न्यूजीलैंड की टीम भी पाकिस्तान सीरीज खेलने आ रही थी लेकिन जैसे ही कीवी टीम को पता चला कि लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया है उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम आधे रास्ते से वापस लौट गई थी।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान
2009 से 2019 तक पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच या अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन नहीं हुआ। उसके लिए यह साल शानदार रहा है। पाकिस्तान ने पहले ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की। अभी वह इंग्लैंड से खेल रहा है और अब न्यूजीलैंड की टीम आने वाली है। कीवी टीम पाकिस्तान में पिछली बार 2003 में टेस्ट मैच खेली थी। न्यूजीलैंड की टीम अगले साल अप्रैल में भी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed