फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ: Khushdil Shah has been penalised 50% of his match fee for a Level 2 breach of ICC Code of Conduct

PAK vs NZ: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खुशदिल शाह पर लगा जुर्माना, ICC ने इस मामले में की कार्रवाई; जानिए

Mon, 17 Mar 2025 06:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 17 Mar 2025 06:55 PM IST
सार

खुशदिल शाह पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुर्माना ठोका है। उन्होंने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल दो का उल्लंघन किया है। इस स्थिति में आईसीसी ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
PAK vs NZ: Khushdil Shah has been penalised 50% of his match fee for a Level 2 breach of ICC Code of Conduct
खुशदिल शाह - फोटो : shahkhushdil-instagram (screengrab)

विस्तार

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खुशदिल शाह पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुर्माना ठोका है। उन्होंने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल दो का उल्लंघन किया है। इस स्थिति में आईसीसी ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

 

क्या है मामला?
पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान की पारी के आठवें ओवर में खुशदिल शाह न्यूजीलैंड के गेंदबाज जकारी फोल्क्स से टकरा गए। आईसीसी ने उनकी इस हरकत को आचार संहिता का उल्लंघन माना और उनके खिलाफ कार्रवाई की।

आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, खुशदिल को खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'खिलाड़ी, खिलाड़ी सहयोगी कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क' से संबंधित है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से मिली हार नहीं पचा पा रहे न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन? प्रेस वार्ता के दौरान किया मैच का जिक्र    

पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने स्वीकार की गलती
खुशदिल ने अंपायरों और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया जिसके परिणामस्वरूप औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। जुर्माने के साथ-साथ खुशदिल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में तीन डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं, जिसके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। अगर 24 महीने की अवधि के दौरान चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक जमा हो जाते हैं, तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है। दो निलंबन अंक के परिणामस्वरूप खिलाड़ी को एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, इस घातक ऑलराउंडर के टीम से जुड़ने में होगी देरी    
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता मैच 
पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जारी रहा। न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को 18.4 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट कर दिया जो उसका कीवियों के खिलाफ इस प्रारूप में न्यूनतम स्कोर है। जवाब में कीवी टीम ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed