फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ 1st Test: 35 year old Pakistan Batter Sarfaraz Ahmed brilliant batting vs NZ, Md. Rizwan in Danger

PAK vs NZ: पाकिस्तान के इस 35 साल के खिलाड़ी ने चार साल बाद टीम में वापसी करते हुए मचाया धमाल, खतरे में रिजवान

Mon, 26 Dec 2022 08:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

35 साल के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज ने पिछला टेस्ट जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद मोहम्मद रिजवान के आने के बाद से टेस्ट में सरफराज को टीम से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
PAK vs NZ 1st Test: 35 year old Pakistan Batter Sarfaraz Ahmed brilliant batting vs NZ, Md. Rizwan in Danger
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कराची में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 161 रन और अघा सलमान तीन रन बनाकर नाबाद है। पाकिस्तान ने एक वक्त 48 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद और इमाम उल हक पवेलियन लौट चुके थे। 
विज्ञापन

PAK vs NZ 1st Test: 35 year old Pakistan Batter Sarfaraz Ahmed brilliant batting vs NZ, Md. Rizwan in Danger
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बाबर ने साउद शकील के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। शकील 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद करीब चार साल बाद टीम में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने कमाल की पारी खेली और बाबर के साथ मिलकर पाकिस्तान को मुश्किल से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 साल के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज ने पिछला टेस्ट जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद मोहम्मद रिजवान के आने के बाद से टेस्ट में सरफराज को टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब फॉर्म में चल रहे रिजवान को ड्रॉप किया गया और सरफराज को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और उन्होंने 153 गेंदों में 86 रन की पारी खेल टीम मैनेजमेंट और आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 

Pakistan vs Australia: Sarfraz Ahmed clinches rare record in Test cricketसरफराज अहमद
विज्ञापन

35 साल के सरफराज ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। साथ ही बाबर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 196 रन की साझेदारी निभाई। अब टेस्ट में रिजवान की जगह खतरे में पड़ गई है। सरफराज को 2020 में मोहम्मद वसीम अब्बासी के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बनने के बाद से नजरअंदाज किया गया था। टेस्ट के अलावा पिछला वनडे भी सरफराज ने अप्रैल 2021 में खेला था। वहीं, पिछला टी20 नवंबर 2021 में खेला था। 

Babar Azam, Sarfaraz Ahmed Punish Sloppy New Zealand In First Test |  Cricket News
बाबर और सरफराज न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट के दौरान

हालांकि, अब सरफराज ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि रिजवान सरफराज के बीच कुछ भी सही नहीं है और रिजवान कभी सरफराज को टीम में वापसी करते नहीं देखना चाहते हैं। हालांकि, रमीज राजा के बतौर पीसीबी चीफ के पद से हटते, अब्बासी के चीफ सेलेक्टर के पद से हटते और शाहिद अफरीदी के नए चीफ सेलेक्टर बनते ही सरफराज की वापसी हो गई और उन्होंने अपने 50वें टेस्ट में 19वां अर्धशतक जड़ा। रिजवान इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट खेले थे और  पिछली छह पारियों में कुल मिलाकर 141 रन बनाए हैं। इसमें 19, 7, 10, 30, 29 और 46 रन की पारियां शामिल हैं। यही वजह है कि सरफराज को मौका दिया गया।

PAK vs NZ, 1st Test: Babar Azam hundred, Sarfaraz Ahmed 86 lift Pakistan to  317 for 5 on Day 1 in Karachi - India Today

PAK vs NZ 1st Test: 35 year old Pakistan Batter Sarfaraz Ahmed brilliant batting vs NZ, Md. Rizwan in Danger
सरफराज अहमद और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज को एजाज पटेल ने डेरिल मिशेल के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल और माइकल ब्रेसवेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, कप्तान टिम साउदी को एक विकेट मिला। पाकिस्तान की टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए आगे की राह कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed