फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NED VIDEO: Haris Rauf of Pakistan hit the bouncer to Netherlands Batsman Bas De Leede At 142 km/hour

PAK vs NED VIDEO: 142 की रफ्तार से नीदरलैंड के इस बैटर को लगी पाक के हारिस रऊफ की बाउंसर, बुरी तरह हुआ घायल

Sun, 30 Oct 2022 06:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Oct 2022 06:20 PM IST
सार

नीदरलैंड की पारी के दौरान हारिस रऊफ छठे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर रऊफ ने बाउंसर डाली। यह गेंद 142 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। गेंद सीधे जाकर डी लीड के हेल्मेट पर लगी।

विज्ञापन
PAK vs NED VIDEO: Haris Rauf of Pakistan hit the bouncer to Netherlands Batsman Bas De Leede At 142 km/hour
बास डी लीड चोटिल हो गए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 के मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाक के सेमीफाइनल की उम्मीदें बनी हुई हैं। हालांकि, उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। इस मैच में एक दुर्घटना भी घटी। मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंद पर नीदरलैंड के बैटर बास डी लीड बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। वह बल्लेबाजी और फील्डिंग नहीं कर सके। 
विज्ञापन

दरअसल, नीदरलैंड की पारी के दौरान हारिस रऊफ छठे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर रऊफ ने बाउंसर डाली। यह गेंद 142 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। गेंद सीधे जाकर डी लीड के हेल्मेट पर लगी। इसके बाद डी लीड परेशानी में दिखे। डी लीड ने गेंद को लेग बाउंड्री की तरफ मारना चाहा, लेकिन गेंद आंख के पास जाकर लगी। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी भी उनके करीब पहुंचे और उनसे हाल जाना।

View this post on Instagram

A post shared by CricTracker (@crictracker)

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नीदरलैंड के फीजियो भी दौड़ते हुए मैदान में पहुंचे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जांच के दौरान पता चला कि डी लीड की दाईं आंख के नीचे गाल पर चोट लगी थी, जिससे खून बह रहा था। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें डग आउट ले जाया गया और इलाज किया गया। वह फिर बल्लेबाजी नहीं कर सके। न ही फील्डिंग के वक्त वह मैदान पर आए। पाकिस्तान की पारी के दौरान डी लीड को डर आउट में दिखाया गया।
विज्ञापन

उनकी आंखों में सूजन थी और नीचे में चोट के निशान थे। मैच की बात करें तो नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 91 रन बनाए। शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो विकेट लिए।जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 13.5 ओवर में 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहम्मद रिजवान ने 39 गेंदों में 49 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed