फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG: Test cricket was born in England, died in Pakistan, Memes on Pakistan Team after defeat vs England

PAK vs ENG: 'टेस्ट क्रिकेट का इंग्लैंड में जन्म, पाकिस्तान में मौत...' इंग्लैंड से हार पर उड़ा PAK टीम का मजाक

Fri, 11 Oct 2024 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

एक यूजर ने तो यहां तक लिखा- टेस्ट क्रिकेट का इंग्लैंड में जन्म हुआ, ऑस्ट्रेलिया ने उसे आगे बढ़ाया, लेकिन पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की मौत हो गई। आप भी देखें सोशल मीडिया रिएक्शंस और मीम्स....

विज्ञापन
PAK vs ENG: Test cricket was born in England, died in Pakistan, Memes on Pakistan Team after defeat vs England
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की टीम को पारी और 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में मैच के पांचवें और अंतिम दिन पहले सत्र में 220 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से सलमान अली आगा (63) और अमीर जमाल (नाबाद 55) ने अर्धशतक जमाए, लेकिन इससे वे हार का अंतर ही कम कर पाए। अबरार अहमद बुखार होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम का खूब मजाक बन रहा है। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा- टेस्ट क्रिकेट का इंग्लैंड में जन्म हुआ, ऑस्ट्रेलिया ने उसे आगे बढ़ाया, लेकिन पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की मौत हो गई। आप भी देखें सोशल मीडिया रिएक्शंस और मीम्स....
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई है जिसे पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद पारी के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 823 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने अंतिम दिन तीनों विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल 30 रन देकर चार विकेट लिए। इससे पहले मैच के चौथे दिन शाम के सत्र में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और ब्राइडन कार्स ने पाकिस्तान का शीर्ष क्रम चरमराया था।

पाकिस्तान ने सुबह छह विकेट पर 152 रन से आगे खेलना शुरू किया। सलमान और जमाल ने पहले एक घंटे में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और सातवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। लीच ने सलमान को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी और फिर पुछल्ले बल्लेबाजों शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को आउट करने में देर नहीं लगाई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में टेस्ट क्रिकेट का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उसकी तरफ से हैरी ब्रूक ने 317 और जो रूट ने 262 रन बनाए। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच मंगलवार से मुल्तान में ही खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed