फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG: pakistan vs england second test match scorecard day 3 salman agha hit half century

PAK vs ENG: सलमान के अर्धशतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 297 रनों का लक्ष्य, बशीर ने झटके चार विकेट

Thu, 17 Oct 2024 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 17 Oct 2024 08:07 PM IST
सार

दूसरी पारी में सलमान आगा पाकिस्तान के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए।

विज्ञापन
PAK vs ENG: pakistan vs england second test match scorecard day 3 salman agha hit half century
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबानों ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य रखा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। ओली पोप 21 और जो रूट 12 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। इंग्लिश टीम को जीत के लिए 261 रनों की जरूरत है जबकि पाकिस्तान को इस मुकाबले पर कब्जा जमाने के लिए आठ विकेट की आवश्यकता है।
विज्ञापन

साजिद ने चटकाए सात विकेट
पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 221 रन बनाए। उन्हें पहली पहली पारी के आधार पर 75 रन की बढ़त मिली। शान मसूद की टीम ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने घातक गेंदबाजी की और सात विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
दूसरी पारी में सलमान आगा पाकिस्तान के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। इसके अलावा सऊद शकील ने 31, रिजवान ने 23, आमेर जमाल ने एक, नोमान अली ने एक और साजिद खान ने 22 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने चार, जैक लीच ने तीन, ब्रायडन कार्स ने दो और मैथ्यू पॉट्स ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed