फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK VS ENG Pakistan former captain Azhar Ali to retire from Tests after England series

Azhar Ali Retire: पाकिस्तान के अजहर अली ने किया संन्यास का एलान, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट होगा अंतिम मैच

Fri, 16 Dec 2022 03:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Dec 2022 03:17 PM IST
सार

अजहर अली पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर हैं। उनसे आगे यूनुस खान, जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ हैं। अजहर 96 टेस्ट मैचों में 42.49 की औसत से 7097 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
PAK VS ENG Pakistan former captain Azhar Ali to retire from Tests after England series
अजहर अली - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला उनका अंतिम मैच होगा। तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। पाकिस्तान की टीम अंतिम टेस्ट को जीतकर क्लीन स्वीप से बचने के साथ-साथ अजहर अली को शानदार विदाई देना चाहेगी।
विज्ञापन


अजहर अली पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर हैं। उनसे आगे यूनुस खान, जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ हैं। अजहर 96 टेस्ट मैचों में 42.49 की औसत से 7097 रन बना चुके हैं। अजहर ने संन्यास का एलान करते हुए कहा, ''मेरे लिए उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। संन्यास का फैसला करना हमेशा से कठिन रहता है, लेकिन गहराई से विचार करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे रिटायर होने का सही समय है।''
विज्ञापन

अजहर ने 2010 में किया था डेब्यू
अजहर ने कहा, "मुझे कुछ सबसे उत्कृष्ट क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का सौभाग्य मिला है। मुझे कुछ बेहतरीन कोचों के साथ खेलने का अवसर भी मिला है।'' 37 वर्षीय अजहर ने 2010 में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने दूसरे टेस्ट में ही अर्धशतक लगाया था। क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में अजहर ने 19 शतक और 34 अर्धशतक लगाए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था तिहरा शतक
अजहर का उच्चतम स्कोर 302 रन रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में दुबई में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक लगाया था। वह डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के इकलौते बल्लेबाज हैं। अजहर के नाम दो दोहरे शतक भी हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2015 में ढाका के मैदान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में एडिलेड के मैदान पर दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन

दो बार बने पाकिस्तानी टीम के कप्तान
अजहर ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ अबूधाबी में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। वह ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में कम से कम एक शतक लगा चुके हैं। अजहर 2016 और 2020 में दो बार पाकिस्तान के कप्तान बने थे। इस दौरान नौ मैचों में उन्होंने टीम की कमान संभाली।

अजहर के संन्यास पर रमीज राजा ने क्या कहा?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा ने अजहर के संन्यास लेने पर कहा कि वह टीम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे हैं। रमीज राजा ने कहा, "अजहर अली पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे प्रतिबद्ध और वफादार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनका धैर्य और दृढ़ संकल्प कई युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा दे रहा है और वह आने वाले क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed