फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG T20 WC Live Streaming Telecast: When Where How to Watch Pakistan vs England Final Match World Cup

PAK vs ENG T20 Live Streaming: पाकिस्तान के सामने फाइनल में इंग्लैंड की चुनौती, जानें कब और कहां देखें मैच

Sun, 13 Nov 2022 12:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Nov 2022 12:24 AM IST
सार

Pakistan vs England (PAK vs ENG) T20 WC 2022 Final Live Streaming, Telecast: पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भारत को हराया था। दोनों टीमों की नजर अब दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

विज्ञापन
PAK vs ENG T20 WC Live Streaming Telecast: When Where How to Watch Pakistan vs England Final Match World Cup
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले मेलबर्न में रविवार (13 नवंबर) को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार फाइनल मैच उतरेगी। 2007 में उसे भारत के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2009 में उसने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड की बात करें तो वह भी तीसरी बार फाइनल खेलेगा। 2010 में उसने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं, 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सफर
पाकिस्तान सुपर-12 राउंड में ग्रुप-2 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के साथ था। उसे शुरुआती दो मैचों में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद उसने वापसी की। पाकिस्तान ने नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा। उसे आखिरी मैच में बांग्लादेश पर जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड की जीत भी चाहिए थी। नीदरलैंड ने अफ्रीकी टीम को हराकर पाकिस्तान का रास्ता साफ कर दिया। बाबर आजम की टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। उसने फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया।

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG T20 Final Playing 11: क्या फाइनल में वापसी करेंगे मार्क वुड और डेविड मलान? जानें संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड का कैसा रहा सफर?
इंग्लैंड ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और अफगानिस्तान के साथ था। उसने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था। उसके बाद आयरलैंड खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम से हार मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मैच बारिश के कारण धुल गया। इस तरह इंग्लैंड के तीन मैच में सिर्फ तीन अंक थे। उसे अपने बाकी बचे दो मैचों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत चाहिए थी। उसने दोनों मैच जीते। अंक तालिका में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सात-सात अंक थे। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहां इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

ये भी पढ़ें: T20 WC: पाकिस्तान को मिला किस्मत का साथ तो आयरलैंड से हारकर संभला इंग्लैंड, देखें फाइनल तक दोनों टीमों का सफर
विज्ञापन

कब है पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 13 नवंबर यानी रविवार को है।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला?
पाकिस्तान और इंग्लैंड का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। टॉस एक दोपहर 1:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed