{"_id":"6323203211682212a4261f53","slug":"pak-vs-eng-england-cricket-team-arrives-in-pakistan-for-first-time-since-2005","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: 17 साल बाद पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड की टीम, 2005 में लाहौर में खेला था पिछला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: 17 साल बाद पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड की टीम, 2005 में लाहौर में खेला था पिछला मैच
Thu, 15 Sep 2022 06:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:23 PM IST
सार
19 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में सात टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह मुकाबले कराची और लाहौर में 20 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीम ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर गई है। गुरुवार को टीम कराची पहुंची। पिछली बार यह टीम 2005 में पाक दौरे पर गई थी। तब लाहौर में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी जमीन पर पिछला मैच (टेस्ट) खेला था। इंग्लिश टीम पिछले साल भी पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी और एकबार फिर से सिक्योरिटी पर सवाल खड़े हो गए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड के दौरे से अब पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट की उम्मीदें जग गई हैं।
विज्ञापन
2009 में श्रीलंकाई टीम पर आंतकिवादियों के हमले के बाद से पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था। टीम ने यूएई को अपना होम ग्राउंड बना लिया था। 2012 और 2015 में पाकिस्तान ने यूएई में ही इंग्लैंड की मेजबानी की थी। हालांकि, पिछले पांच साल में पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में करीब 20 साल बाद पाकिस्तान का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
19 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में सात टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह मुकाबले कराची और लाहौर में 20 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीम ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। इसके बाद अगले साल दिसंबर में इंग्लैंड की टीम फिर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी।
कड़ी सुरक्षा
पीसीबी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज ने हमारी सुरक्षा प्रणाली पर विश्वास बढ़ा दिया है। हमें विश्वास है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी सुरक्षित निकलेगी। मैच के दिनों में इंग्लैंड टीम के होटल और कराची के नेशनल स्टेडियम के बीच की सड़कों को बंद कर दिया जाएगा और सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे। एक हेलिकॉप्टर भी उनकी यात्रा की निगरानी करेगा और स्टेडियम के सामने की दुकानों और कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया जाएगा।
पिछली बार जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था तो पाक सरकार आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में उलझी थी। तब से सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन तालिबान के पड़ोसी अफगानिस्तान में सत्ता में वापस आने के बाद से फिर से आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है। मार्च में एक ISIS आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर में एक अल्पसंख्यक शिया मस्जिद पर हमला किया था। 2018 के बाद से सबसे घातक इस आतंकी हमले में 64 लोग मारे गए थे।
अधिकांश हिंसा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों तक ही सीमित है, जो लंबे समय से आतंकवाद का घर रहा है। कराची और लाहौर में भी हाल ही में हमले हुए थे। अप्रैल में कराची में तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोग मारे गए थे। इसके अलावा इंग्लैंड का यह दौरा उस समय हो रहा है जब पाकिस्तान बाढ़ से जूझ रहा है। इस वक्त पाकिस्तान में लगभग एक तिहाई हिस्सा बाढ़ की चपेट में है और कम से कम 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले महीने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा था कि मानवीय आपदा के बावजूद टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए बेताब है।