फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Pakistan team announced for first test, seven batsmen got place

PAK vs BAN: पहले टेस्ट के लिए पाक टीम का एलान, सात बल्लेबाजों को मिली जगह

Thu, 25 Nov 2021 06:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Nov 2021 06:41 PM IST
सार

पहले टेस्ट में 27 वर्षीय बाबर आजम टीम की अगुवाई करेंगे, वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे 29 वर्षीय खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान को दी गई है।

विज्ञापन
PAK vs BAN: Pakistan team announced for first test, seven batsmen got place
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को 3-0 से हराया था। इसके बाद अब दोनों देशों के बीच शुक्रवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम का एलान किया। इसमें सात बल्लेबाजों को जगह दी गई है। 
विज्ञापन


पहले टेस्ट में 27 वर्षीय बाबर आजम टीम की अगुवाई करेंगे, वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे 29 वर्षीय खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान को दी गई है। वह टीम के उप-कप्तान भी हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 26 नवंबर से चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला चार दिसंबर से आठ दिसंबर के बीच के बीच ढाका स्थित शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश ने भी टीम का एलान कर दिया था। शाकिब अल हसन की टीम में वापसी हुई है। हालांकि मैदान में उतरने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। शाकिब टी-20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हसन अली, इमाम उल हक, नौमान अली, साजिद खान और शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed