फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS match analysis these are the reasons to pakistan loss

T20 World Cup: दुनिया को फिर मिलेगा नया टी-20 चैंपियन, ये हैं पाकिस्तान की हार के पांच कारण

Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
सार

सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब टी-20 वर्ल्डकप का खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में कोई नई टीम विजेता बनेगी।

विज्ञापन
PAK vs AUS match analysis these are the reasons to pakistan loss
टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान की हार पर दुखी कप्तान बाबर आजम और साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। अब खिताबी मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड का सामना करना होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया और फाइनल में जगह बनाई। इस साल एक बार फिर कोई नई टीम टी-20 विश्वकप जीतेगी। इस टूर्नामेंट का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने टी-20 विश्वकप दो बार जीता है। 2016 को छोड़कर हर बार टी-20 विश्वकप में नई टीम ही विजेता बनी है। यहां हम बता रहे हैं कि दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को किन वजहों से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा
दुबई के मैदान में टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा रहती है। खासकर शाम के मैच में टॉस हारने वाली पहले ही मैच में पिछड़ जाती है। पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही हुआ। बाबर के टॉस हारते ही खिलाड़ियों का मनोबल कम हुआ। इसके साथ ही अच्छा स्कोर बनाने पर भी बाद में गेंदबाजी करते समय गेंदबाजों को परेशानी हुई और शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी करने वाले शाहीन अफरीदी बाद में बहुत महंगे साबित हुए। उनके साथ ही हसन अली और हरीश रऊफ ने भी खूब रन लुटाए और ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में ही 177 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने आखिरी की ओवरों में खराब गेंदबाजी की और सिर्फ तीन ओवरों में 50 रन लुटा दिए। ऐसा नहीं था कि इस दौरान किसी अतिरिक्त गेंदबाज या स्पिनर ने गेंदबाजी। इन तीन ओवरों में हसन अली, हरीश रऊफ और शाहीन अफरीदी जैसे प्रमुख गेंदबाजों ने मिलकर 18 गेंदों में 50 रन लुटा दिए। शाहीन ने अपने आखिरी ओवर में 22 रन दिए और मैच को 20वें ओवर तक नहीं जाने दिया। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में किसी भी बड़ी टीम के खिलाफ लक्ष्य का बचाव नहीं किया था और सेमीफाइनल में यही उसकी कमजोर कड़ी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब फील्डिंग के चलते गंवाया मैच
इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने कई अच्छे कैच भी पकड़े, लेकिन अहम मौकों पर विकेट नहीं ले पाए। पाकिस्तान के पास रन आउट के कई मौके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का कोई भी खिलाड़ी रन आउट नहीं हुआ। पाकिस्तान ने रन आउट के कुल तीन मौके गंवाए। इनमें से दो बार वो मैथ्यू वेड को आउट कर सकते थे और एख बार डेविड वार्नर का विकेट ले सकते थे। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। शाहीन के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाने से पहले भी वेड ने एक कैच थमाया था, लेकिन पाकिस्तान ने यह भी पकड़ा। तीन जीवनदान मिलने के बाद वेड ने लगातार तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया। 

दूसरे स्पिनर की कमी खली
इस मैच में पाकिस्तान के शादाब खान ने चार विकेट निकाले, लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा गेंदबाज कोई कमाल नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाते हैं और स्पिन खेलने में उन्हें परेशानी होती है। इस मैच में भी यह साफ नजर आया, लेकिन पाकिस्तान के पास कोई दूसरा अच्छा स्पिन गेंदबाज नहीं था। इमाद वासिम और हफीज ने भी इस मैच में गेंदबाजी की पर इमाद ने गेंद टर्न कराने की कोशिश ही नहीं की और हफीज के लिए एक टप्पे में गेंद फेकना मुश्किल लग रहा था। इसी वजह से 96 रन पार ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट लेने के बावजूद पाकिस्तान के गेंदबाज उन्हें सस्ते में नहीं समेट सके और फॉर्म से बाहर चल रहे वेड ने पाकिस्तान को वर्ल्डकप से बाहर कर दिया। 


हसन अली पर भरोसा पड़ा महंगा
सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने भी वही गलती दोहराई जो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ की थी। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने इस वर्ल्डकप में किसी भी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। वो अपनी लय में भी नहीं दिख रहे थे। भारत के खिलाफ उन्होंने काफी रन खर्चे थे और बाकी मैचों में भी ऐसा ही हुआ था। इसके बावजूद उन्हें हर मैच में मौका दिया गया और बड़ा नाम होने के कारण बाबर ने उन्हें टीम से बाहर करने का साहस नहीं उठाया। इस मैच में भी हसन अली ने खूब रन लुटाए और अपनी टीम की लुटिया डुबो दी। भारत ने भी सिर्फ नाम के आधार पर भुवनेश्वर को खिलाया था और उसका खामियाजा भी भुगता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed