फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS 1st ODI 2022 Report Card Australia beats Pakistan by 88 runs travis head scores century

PAK vs AUS: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Wed, 30 Mar 2022 10:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 10:05 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के इस दौरे में अब तक चार मैच खेल चुकी हैं और कोई मैच नहीं हारी है। दो में जीत मिली है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तानी टीम अपने घर में जीत के लिए तरस रही है। 
 

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कंगारू टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने लाहौर में पाकिस्तानी टीम को 88 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 313 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 225 रन ही बना पाई और यह मैच 88 रन से हार गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने चार विकेट लिए। वहीं मिशेल स्वैपसन और ट्रेविस हेड को दो-दे विकेट मिले। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के इस दौरे में अब तक चार मैच खेल चुकी हैं और कोई मैच नहीं हारी है। दो में जीत मिली है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तानी टीम अपने घर में जीत के लिए तरस रही है। 
विज्ञापन

ट्रेविस हेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेविस हेड और कप्तान फिंच ने पहले विकेट के लिए 110 रन की बेहतरीन साझेदारी की। हेड ने 72 गेंद में 101 रन की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा बेन मैकडरमोट ने 55 और कैमरून ग्रीन ने 40 रन बनाए। लाबुशेन और स्मिथ के छुटपुट योगदान की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 313 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए हरीस रऊफ और जाहिद महमूद ने दो-दो विकेट लिए। वहीं इफ्तिकार अहमद और खुशदिल शाह के हाथ एक-एक सफलता लगी। हसन अली और मोहम्मद वसीम इस मैच में बहुत महंगे साबित हुए। 

इमाम को नहीं मिला किसी का साथ
314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 24 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया। इसके बाद बाबर आजम और इमाम उल हक ने पाकिस्तान की पार को संभाला और 96 रन की बेहतरीन साझेदारी की। कप्तान बाबर 57 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इमाम उल हक का साथ नहीं दे सका। इमाम ने 96 गेंद में 103 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल थे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 45.2 ओवर में 225 रन बनाकर आउट हो गई। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स को नहीं खेल पाए पाकिस्तानी बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं मिशेल स्वैपसन और ट्रेविस हेड को दो-दो विकेट मिले। नाथन एलिस और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच में पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों का शिकार बने। इनमें भी जैम्पा को छोड़कर बाकी दोनों स्पिनर्स कुछ खास गेंदबाजी भी नहीं करते हैं। ट्रेविस हेड तो पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। वहीं स्वैप्सन रन रोकने में माहिर हैं, पर उनकी गेंदें ज्यादा परेशान नहीं करती हैं। इसके बावजूद पाकिस्तानी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने संघर्ष करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed