{"_id":"634f9e4d20a04e76cf157dd6","slug":"pak-vs-afg-t20-wc-shaheen-afridi-yorker-injured-batsman-player-taken-to-pavilion-in-warm-up-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AFG: शाहीन अफरीदी की गेंद पर घायल हुआ अफगानिस्तान का खिलाड़ी, साथी के कंधों पर लौटा पवेलियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AFG: शाहीन अफरीदी की गेंद पर घायल हुआ अफगानिस्तान का खिलाड़ी, साथी के कंधों पर लौटा पवेलियन
Wed, 19 Oct 2022 12:20 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:20 PM IST
सार
शाहीन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में दो ओवर में सिर्फ सात रन दिए थे। उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में बुधवार (19 अक्तूबर) को कहर बरपा दिया।
विज्ञापन
गुरबाज को लेकर जाता साथी खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की है। टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्तूबर को होने वाले भारत के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा अभ्यास मैचों में दिखाया। शाहीन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में दो ओवर में सिर्फ सात रन दिए थे। उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में बुधवार (19 अक्तूबर) को कहर बरपा दिया।
विज्ञापन
शाहीन ने ब्रिस्बेन में चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। शुरुआती दो ओवरों में उन्होंने स्विंग और तेजी से दो विकेट हासिल कर लिए। इस दौरान एक गेंद पर दो अफगानिस्तान का बल्लेबाज चोटिल भी हो गया। वह साथी खिलाड़ियों के कंधे पर पवेलियन लौटा। दरअसल, अफगानिस्तान की पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हो गए। अफरीदी की खतरनाक यॉर्कर को वह ठीक से नहीं खेल पाए। गेंद उनके अंगूठे पर लगी। अफरीदी ने उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने गुरबाज को आउट करार दे दिया।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया? कपिल देव की भविष्यवाणी को जानकर हो जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया? कपिल देव की भविष्यवाणी को जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन
अफरीदी की यह गेंद इतनी शानदार थी कि गुरबाज को हिलने तक का मौका नहीं मिला। उन्हें अंगूठे में चोट लगी। वह ठीक से पवेलियन तक चल भी नहीं पा रहे थे। इतने में उनके साथी खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे और उन्हें कंधे पर टांगकर ले गए। पारी समाप्त होने के बाद शाहीन अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम में गए। उन्होंने गुरबाज से बात की। गुरबाज पैर में पट्टी बांधे दिखाई दिए। अब देखना है कि वह इस चोट के कारण टूर्नामेंट में खेल पाते हैं या नहीं।
SHAHEEN pic.twitter.com/WR1BPa1Z8V
— adi✨|| haris rauf cheerleader (@adidoescricket) October 19, 2022
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हॉलीवुड तक भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज, महामुकाबले के लिए WWE के 'द रॉक' भी तैयार, देखें वीडियो
शाहीन ने शुरुआती ओवरों में कहर बरपा दिया। उन्होंने गुरबाज के बाद हजरतुल्लाह जजई को अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। शुरुआती दो झटकों ने अफगानिस्तान की टीम की कमर तोड़ दी। उसने किसी तरह 154 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 35 और उस्मान गनी ने नाबाद 32 रन बनाए। शाहीन के अलावा हारिस रउफ ने दो विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम ने जब 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे तब बारिश आ गई। इसके बाद अंपायरों ने मैच को बेनतीज घोषित कर दिया।