{"_id":"631994ec5be9b62f8644b0a4","slug":"pak-vs-afg-asia-cup-2022-match-record-babar-azam-and-moahmmad-nabi-got-out-on-duck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए बाबर, नबी भी नहीं खोल पाए खाता, बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए बाबर, नबी भी नहीं खोल पाए खाता, बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Thu, 08 Sep 2022 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:38 PM IST
सार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच में दोनों टीमों के कप्तान पहली ही गेंद पर आउट हो गए। किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब दोनों टीमों के कप्तान खाता खोले बिना आउट हो गए।
विज्ञापन
बाबर आजम और मोहम्मद नबी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप 2022 के सुपर चार राउंड में पाकिस्तान का दूसरा मैच अफगानिस्तान से था। पाकिस्तान ने यह मुकाबला एक विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। यह मैच बेहद रोमांचक था, लेकिन दोनों टीमों के बल्लेबाज इस मैच में संघर्ष करते नजर आए। पहले अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 129 रन पर सिमट गई फिर पाकिस्तान ने यह लक्ष्य हासिल करने में नौ विकेट गंवा दिए। दोनों टीमों के कप्तान इस मुकाबले में खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर आउट हो गए और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाबर पाकिस्तान के पहले कप्तान हैं, जो एशिया कप के किसी मैच में पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। आइए जानते हैं इस मैच में क्यो रिकॉर्ड बने।
विज्ञापन
टी20 में दूसरी बार एक विकेट से जीता पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम ने यह मैच चार गेंद रहते एक विकेट से अपने नाम किया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब पाकिस्तान की टीम एक विकेट से जीती। इससे पहले 2015 में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने 173 रन का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया था।
अफगानिस्तान के खिलाफ यह पाकिस्तान की टीम ने तीसरी बार आखिरी ओवर में मुकाबला जीता। इससे पहले 2019 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान ने दो गेंद रहते जीत हासिल की थी। 2018 एशिया कप में भी पाकिस्तान तीन गेंद रहते मुकाबला जीता था।
अफगानिस्तान के खिलाफ यह पाकिस्तान की टीम ने तीसरी बार आखिरी ओवर में मुकाबला जीता। इससे पहले 2019 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान ने दो गेंद रहते जीत हासिल की थी। 2018 एशिया कप में भी पाकिस्तान तीन गेंद रहते मुकाबला जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप में शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने बाबर
बाबर आजम इस मैच में दूसरी पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। फजलहक फारुखी ने उन्हें एलबीडब्लू आउट किया। इसके साथ ही बाबर ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर पाकिस्तान के पहले कप्तान हैं, जो एशिया कप में पहली ही गेंद में खाता खोले बिना आउट हो गए। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 10, 9, 14, 0 का स्कोर बनाया है।
टी20 में दूसरी बार दोनों कप्तान शून्य पर आउट
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब दोनों टीमों के कप्तान पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। पहले अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को नसीम शाह ने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया फिर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को फजलहक फारुखी ने एलबीडब्लू किया। इससे पहले इसी साल ग्रीस और स्विडन के मैच में दोनों टीमों के कप्तान पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। ग्रीस के कप्तान एनस्तासियोस मनोउसिस और स्विडन के कप्तान अभिजीत वेंकटेश कोई रन नहीं बना पाए थे।