{"_id":"f00a7733a673fee7fe34190965162ae5","slug":"pak-team-faisalabad-wolves-shifts-in-a-club-house-duo-to-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीग से पहले पाकिस्तानी टीम को 'नचा' रहा है भारत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लीग से पहले पाकिस्तानी टीम को 'नचा' रहा है भारत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के साथ खेलने लगा है।
विज्ञापन
पहले तो ऐसी खबरें आई थी कि भारत ने सुरक्षा कारणों से पाक की टी-20 चैंपियन टीम फैसलाबाद वोल्व्स को वीजा देने से इनकार कर दिया है। फिर भारत ने प्रधानमंत्री ऑफिस (पीएमओ) के हस्तक्षेप के बाद पाक टीम को वीजा दे दिया।
अब जब फैसलाबाद वोल्व्स को चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए हरी झंडी तो मिल गई तो उसके लिए नई दिक्कतें भी शुरू हो गई है।
टीम कल रात जब चंडीगढ़ के एक होटल में ठहरी थी लेकिन वीजा कारणों से उसे आनन-फानन में मोहाली शिफ्ट होना पड़ा। टीम को बताया गया कि उसे अभी केवल मोहाली का ही वीजा मिला है।
विज्ञापन
मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली टीम मंगलवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने शनिवार को ही यहां पहुंच गई लेकिन जब पाया गया कि भारत में उन्हें केवल मोहाली का ही वीजा दिया गया है तो फिर उन्हें होटल से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम के मोहाली स्थित क्लब हाउस में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
इस क्लब हाउस में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है।
पीसीए के संयुक्त सचिव जीएस वालिया ने कहा, "पीसीए ने उन्हें आज क्लब हाउस में शिफ्ट कर दिया है। बीसीसीआई लगातार विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संपर्क में है जिससे कि उन्हें चंडीगढ़ का भी वीजा मिल जाए। मुझे पूरा विश्वास है कि सोमवार तक इस मसले को सुलझा लिया जाएगा और उन्हें फिर से चंडीगढ़ के होटल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।"
टीम के कोच नावीद अंजुम ने भी कहा कि कुछ मसले हैं जिन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। सियालकोट स्टालियंस के बाद फैसलाबाद वोल्व्स दूसरी ऐसी टीम है जो चैंपियंस लीग में हिस्सा लेगी।