फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak fans not happy after dhaka match

भारत से हार पर पाक में गुस्सा, सच में फूटे टेलीविजन

Sun, 28 Feb 2016 05:35 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
pak fans not happy after dhaka match

पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने एशिया कप टी-20 मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की हार पर निराशा और रोष जताया है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में विभिन्न जगहों पर जाइंट स्क्रीन पर मैच देखने के लिए जुटे प्रशंसक इस हार से काफी निराश और गुस्सा हुए। टेलीविजन चैनलों पर कुछ प्रशंसकों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के खिलाफ नारे लगाते और उन्हें बाहर करने की मांग करते हुए दिखाया गया जबकि देश के कुछ अन्य हिस्सों में निराश प्रशंसकों ने अपने टेलीविजन सेट तक तोड़ दिए।

विज्ञापन


आपको बता दें कि शनिवार को हुए मुकाबले से पहले ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रियाओं की खूब खिल्लियां उड़ाई गई थी। मैच के दौरान भी इस तरह के ट्वीट्स खूब चले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





पाकिस्तान के पंजाब में अफरीदी के पुतले जलाए

pak fans not happy after dhaka match

रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के कुछ भागों में नाराज पाक प्रशंसकों ने कप्तान शाहिद आफरीदी और अन्य खिलाड़ियों के पुतले और पोस्टर जलाए। प्रशंसक इस बात से भी अधिक नाराज हो गए कि आफरीदी ने कहा कि भारत के खिलाफ हार बहुत बड़ी बात नहीं है और पाक टीम वापसी कर सकती है।

यहां तक कि पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सिकंदर बख्त, पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ और पूर्व पेसर सरफराज नवाज ने अफरीदी की जमकर खिंचाई की है। पाक के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई है।

ये कहा ‌पूर्व क्रिकेटरों ने

pak fans not happy after dhaka match

भारत के खिलाफ पाक टीम की बुरी हार के लिए सिर्फ पाक प्रशंसकों ने ही नहीं पूर्व पाक क्रिकेटरों ने भी टीम के खिलाड़ियों की खिंचाई की।

पाक के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सिकंदर बख्त ने कहा, बहाने बनाना बंद करो और क्रिकेट खेलना शुरू करो। आप बच्चे नहीं हो। अरे भाई, क्रिकेट खेलो लेकिन प्रदर्शन तो करो। खेलतो रहो। संन्यास मत लो लेकिन प्रदर्शन तो करो।

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा, वह हमेशा से कहते रहे हैं कि पाकिस्तानी बल्लेबाज मुश्किल पिचों पर खेलने के लिए तकनीकी रूप से कमजोर हैं और कल यह दोबारा साबित हुआ। विराट कोहली ने दिखाया कि इस तरह की पिचों पर कैसे खेला जाता है। बताइए कि हमारे बल्लेबाज किस अच्छी गेंद पर आउट हुए। हमारे बल्लेबाज सिर्फ बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर खेल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed