{"_id":"65642b5f613a11bc8503cef3","slug":"pak-cricketers-unhappy-with-chief-selector-for-not-issuing-nocs-to-play-in-foreign-leagues-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनाई बीसीसीआई वाली नीति, खिलाड़ी हुए नाराज; जानें क्यों हो रहा बवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनाई बीसीसीआई वाली नीति, खिलाड़ी हुए नाराज; जानें क्यों हो रहा बवाल
Mon, 27 Nov 2023 11:08 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:08 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से ही सभी खिलाड़ी मोटी कमाई कर लेते हैं। हालांकि, पाकिस्तान में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
वहाब रियाज और इमाद वसीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी जारी करने में देरी कर रहे हैं। इससे खिलाड़ी नाराज हैं और दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है। खिलाड़ियों के करीबी सूत्रों ने बताया कि एनओसी जारी करने को लेकर मुख्य चयनकर्ता और क्रिकेटरों के बीच चल रहे तनाव के कारण ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म करने का फैसला किया है।
वसीम ने शुक्रवार को अपने आठ साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करते हुए संन्यास की घोषणा की थी। सूत्र ने कहा "(मुख्य चयनकर्ता) वहाब ने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पहली प्राथमिकता पाकिस्तान के लिए खेलना है और उन्होंने यह भी जोर दिया है कि जो कोई भी राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए दावेदारी पेश करना चाहता है उसे घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा।"
उन्होंने कहा कि वसीम ने संन्यास लेने का फैसला किया क्योंकि उनके पास संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में आकर्षक टी10 और टी20 लीग के लिए अनुबंध थे। उन्होंने कहा, "इमाद और कुछ अन्य खिलाड़ियों को अबू धाबी में टी10 लीग के लिए एनओसी जारी किया जाना बाकी है, जबकि बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश के लिए एनओसी जारी करने पर भी कोई निर्णय नहीं लिया है।"
विज्ञापन
पीसीबी प्रमुख जका अशरफ ने हाल ही में मीडिया को बताया था कि पीसीबी ने एक नीति के रूप में निर्णय लिया है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग के अलावा केवल एक लीग में खेलने की अनुमति दी जाएगी। जका ने भारत में हाल ही में संपन्न विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के लिए एशिया कप से पहले विभिन्न लीगों में खेलने के लिए टीम के कई सदस्यों को एनओसी जारी करने के अपने पूर्ववर्ती के फैसले को जिम्मेदार ठहराया है।
नौ में से पांच मैच हारने के बाद पाकिस्तान विश्व कप के नॉकआउट दौर में जगह बनाने में असफल रहा। वहाब, जो हाल तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट सर्किट पर सक्रिय थे। उन्होंने कहा है कि वह अगले साल के पीएसएल में भी खेलेंगे, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य और फ्रेंचाइजी-आधारित लीग के बीच संतुलन बनाना होगा, क्योंकि पीसीबी चाहता है कि वे विभिन्न कार्यों के लिए उपयुक्त हों।
कुछ खिलाड़ी वहाब और जका के कड़े रुख से खुश नहीं हैं और आगामी लीग के लिए एनओसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयन की दौड़ से बाहर हुए हारिस रऊफ और कुछ अन्य खिलाड़ी पहले ही टी10 लीग और बिग बैश में खेलने के लिए समझौता कर चुके हैं।