फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak captain Sarfraz Ahmed personally apologises to Phehlukwayo after racist comments

सरफराज अहमद ने व्यक्तिगत तौर पर मांगी फेहलुकवायो से माफी, मिलकर रखी अपनी बात

Sat, 26 Jan 2019 08:19 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Jan 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Pak captain Sarfraz Ahmed personally apologises to Phehlukwayo after racist comments
Sarfraz Ahmed Phehlukwayo

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एंडिल फेहलुकवायो से मिलकर माफी मांगी है। सरफराज अहमद ने ट्वीट किया कि, 'आज सुबह मैंने से मिलकर माफी मांगी है। उन्होंने मुझे माफ कर दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि दक्षिण अफ्रीका के लोग भी मुझे क्षमा कर देंगे। 

विज्ञापन


सरफराज ने यह टिप्पणी बीते मंगलवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में की थी। दरअसल मंगलवार को डरबन में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका की पारी के 37वें ओवर के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने फेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी की। 
विज्ञापन

 




सरफराज अहमद को स्टम्प माइक पर ये कहते हुए सुना गया, 'अबे काले तेरी अम्मी कहाँ बैठी है? क्या पढ़वाके आया है आज?

अगले दिन सरफराज ने ट्विटर पर माफी मांगी, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस टिप्पणी पर खेद जताते हुए बयान जारी किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह कप्तान के द्वारा की गई टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed