{"_id":"31043a9e-b1c5-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"oppositions-should-fear-coming-to-mumbai-says-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुंबई आने से डरेंगी बाकी टीमें :रोहित शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब मुंबई आने से डरेंगी बाकी टीमें :रोहित शर्मा
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 01 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान अब घरेलू मैदान को अपना पक्का गढ़ बनाना है, जिस पर प्रतिद्वंद्वी टीमें आईपीएल में खेलने से खौफ महसूस करें।
विज्ञापन
सोमवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को चार रन से हराया था, जिसमें रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए।
विज्ञापन
बकौल रोहित, ‘घरेलू मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आपको नहीं पता होता कि आपको दूसरी टीमों के मैदानों पर कैसी पिच मिलेगी। जब आप अपने मैदान पर खेलते हो तो आपको ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होते हैं और हम इनका पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। हम इसे अपना गढ़ बनाना चाहते हैं। हम इसे अपनी मांद बनाना चाहते हैं, जिसमें लोगों को मुंबई में खेलने में डर महसूस होगा।’
विज्ञापन
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान डेविड हसी ने कहा, ‘मुझे अपने निचले क्रम पर भरोसा है। वे सत्र में काफी समय टीम को बचाते रहे हैं। यह थोड़ा निराशाजनक रहा। लेकिन पूरा श्रेय मुंबई इंडियंस के स्पिनरों को जाता है। उनके दो स्पिनरों ने मैच का रुख बदल दिया।’