फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One poor show per year reminds T20 is not about brain: Captain Dhoni

हार के बाद धोनी बोले, टी-20 में ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं

Tue, 06 Oct 2015 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Oct 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
One poor show per year reminds T20 is not about brain: Captain Dhoni

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि हर वर्ष एक खराब प्रदर्शन उन्हें याद दिलाता है कि टी-20 में ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। धोनी रिकॉर्ड 51 टी-20 मैचों की कप्तानी कर चुके हैं।

विज्ञापन


कटक में दूसरे मैच में छह विकेट से हार के बाद धोनी ने कहा कि हर साल टी-20 में हमने ऐसा एक प्रदर्शन देखा है जिसमें हम अच्छा नहीं खेल पाए। अब शायद हम अगले मैचों में खुलकर खेल सकेंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि खुलकर नहीं खेलने और जरूरत से ज्यादा सोचने से टी-20 में मामला पेंचीदा हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मेरा निजी तौर पर मानना है कि मैंने इस प्रारूप में बहुत दिमाग लगाया। खुलकर अपने स्ट्रोक्स खेलना जरूरी था। मैंने शुरुआत में ऐसा ही किया। इस प्रारूप में आते ही बड़े शाट्स खेलना जरूरी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'निचले क्रम में कोई और बल्लेबाज ले जिम्मेदारी'

One poor show per year reminds T20 is not about brain: Captain Dhoni

बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने के बारे में भारतीय कप्तान धोनी ने कहा, "अधिकांश समय जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाता हूं, चाहे वह 16वां ओवर हो या 17वां चौथा ओवर हो या पांचवां। जब विकेट गिर जाते हैं तब भी मेरा मानना होता है कि 130 से ऊपर का स्कोर बनाना चाहिए। मैं बल्लेबाजी क्रम में इसलिए भी ऊपर आना चाहता हूं कि निचले क्रम में कोई और जिम्मेदारी ले। नंबर छह काफी महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने आगे कहा, "आप यह नहीं कह सकते कि इस क्रम पर कौन बढ़िया है। इस क्रम पर कई बल्लेबाज नहीं चले। हमने उन्हें ऊपरी क्रम पर अच्छा करते देखा है लेकिन निचले क्रम पर वे अच्छा नहीं कर पाते। यदि मैं नंबर पांच पर बल्लेबाजी करना शुरू करता हूं तो किसी और को यह जिम्मा संभालना होगा। आपके पास आने वाले समय के लिए बैकअप प्लान होना जरूरी है।"

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन को अब तक का सर्वश्रेष्ठ करार दिया। इससे लंबे दौरे में टीम की लय स्थापित हो गई है। भारतीय टीम को 17.2 ओवरों में 92 रनों पर ढेर करने के बाद सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने छह विकेट से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि टी-20 में उन्होंने इतना अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन नहीं देखा। सभी गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करते देखना अद्भुत था। भारत के खिलाफ उसके मैदानों पर 2-0 से बढ़त हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। हमें इस पर नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed