फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One does not need to be captain to be a leader says virat kohli after quitting test captaincy

Virat Kohli Captaincy: विराट ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद तोड़ी चुप्पी, पहली बार पूरे मामले पर रखा अपना पक्ष

Mon, 31 Jan 2022 04:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 31 Jan 2022 04:56 PM IST
सार

विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। विराट का कहना है कि उन्हें टीम का नेतृत्व करने के लिए कप्तान रहने की जरुरत नहीं है। 
 

विज्ञापन
One does not need to be captain to be a leader says virat kohli after quitting test captaincy
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि लीडर होने के लिए आपका कप्तान होना जरूरी नहीं है। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मिसाल देते हुए कहा कि अब वह कप्तान नहीं हैं, बल्लेबाजी पर फोकस कर ज्यादा योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन


भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली ने इस महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-2 से सीरीज हार के बाद पांच दिवसीय प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। इससे पहले वह टी20 की कप्तानी छोड़ चुके थे जबकि वनडे प्रारूप से बीसीसीआई ने उन्हें हटा दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान विराट ने बताया कि वह कप्तानी छोड़ने के बाद भी टीम को योगदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर चीज का समय होता है, आपको इस तथ्य का भान होना चाहिए। लोग कहेंगे कि ये क्या किया लेकिन आप जानते हो कि जब आप आगे बढ़ने और ज्यादा हासिल करने की बाबत सोचते हो और यह अहसास भी होता है कि आपने अपना दायित्व सही ढंग से निभाया भी है। उन्होंने कहा, ‘अब बतौर बल्लेबाज टीम को ज्यादा बेहतर तरीके से योगदान कर सकता हूं। आप टीम को ज्यादा जीत दिला सकते हो। लीडर होने के लिए आपका कप्तान होना जरूरी नहीं है। ’
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी से हमेशा लेते रहे सलाह-मशविरा 
कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी से टेस्ट और फिर सीमित ओवरों की कप्तानी का दायित्व लिया। विराट ने कहा, जब एमएस धोनी टीम में थे तो ऐसा नहीं था कि वह लीडर नहीं थे। वह ऐसे खिलाड़ी रहे जिनसे हम लगातार सलाह-मशविरा करते रहे। उन्होंने यह समझा कि यह सही समय है कि मैं उनसे दायित्व लूं और भारतीय क्रिकेट का जितना संभव हो सके आगे लेकर जाऊं। मैं समझता हूं कि मैंने यह दायित्व निभाया भी है। 


अपना लीडर तो खुद हूं ही 
सीमित ओवरों में कोहली की जगह बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को दायित्व सौंपा है। अभी पांच दिवसीय प्रारूप के लिए कप्तान की घोषणा नहीं की गई है। कोहली ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए  सही समय पर लिया गया फैसला लीडरशिप का हिस्सा ही है। यह समझने के लिए अब टीम को एक अलग दिशा की जरूरत है। स्वाभाविक रूप से एक ही संस्कृति के साथ लेकिन अलग तरीके से योगदान करना। सभी को सभी तरह की भूमिका और दायित्व निभाने चाहिएं। मैं एमएस की कप्तानी में एक खिलाड़ी के रूप में भी खेला और लंबे समय तक कप्तान भी रहा लेकिन मेरे सोच एक जैसी रही। मैं जब खिलाड़ी भी था तब भी एक कप्तान की तरह सोचता था। हमेशा जीत की चाहत रही है। मैं अपना लीडर खुद हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed