फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One Corona virus positive case and IPL could be doomed says KXIP Co owner Ness Wadia

एक कोरोना का मरीज और IPL बर्बाद, इस टीम के मालिक ने दिया बड़ा बयान

Fri, 07 Aug 2020 07:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 07 Aug 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
One Corona virus positive case and IPL could be doomed says KXIP Co owner Ness Wadia
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया

किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल प्रायोजक के बारे में अटकलें लगाने के बजाय ध्यान यह सुनिश्चित करने पर होना चाहिए कि टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आए। वाडिया ने ये भी कहा है कि एक भी मामला कोरोना वायरस का आईपीएल के दौरान आता है फिर टूर्नामेंट को रद किया जा सकता है। हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि नहीं की है कि चीनी मोबाइल कंपनी विवो ने इस सत्र के लिए टाइटल प्रायोजन से हटने का फैसला किया है।

विज्ञापन


वाडिया ने मालिकों की बुधवार शाम को हुई बैठक में पीटीआई से कहा, 'काफी अटकलें चल रही हैं। मुझे लगता है कि यह सब बेकार है। हम (टीम मालिक) केवल एक चीज जानते हैं कि आईपीएल हो रहा है। हम खिलाड़ियों और इसमें शामिल होने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के बारे में बहुत ज्यादा चिंतित हैं। अगर एक भी मामला सामने आ जाता है तो आईपीएल बरबाद हो सकता है।'
विज्ञापन


वाडिया ने कहा कि जून में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद आईपीएल को धीरे धीरे चीनी प्रायोजक से अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, 'अगर जरूरत पड़ी तो चीनी कंपनी की जगह लेने के लिए काफी प्रायोजक मौजूद हैं। मैं नहीं जानता कि बीसीसीआई ने टाइटल प्रायोजन के लिए क्या फैसला किया है। सभी टीम मालिकों की बैठक काफी अच्छी रही और हम सभी आईपीएल को सफल बनाना चाहते हैं। हमें बीसीसीआई का सहयोग करना चाहिए और जल्द ही फिर से बैठक करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा आर्थिक माहौल में वाडिया को उम्मीद है कि प्रायोजक जुड़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, भले ही टीम प्रायोजक हों या फिर आईपीएल प्रायोजक। उन्होंने कहा, 'सभी प्रायोजक कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन यह आईपीएल सबसे ज्यादा देखा जाएगा, मुझे पूरा भरोसा है। मेरी बात को याद रखिए। इस साल अगर प्रायोजक आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे तो यह काफी मूर्खतापूर्ण होगा।'


बीसीसीआई ने टीमों को 16 पेज की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) भेजी है ताकि टूर्नामेंट का आयोजन अच्छी तरह से हो सके, जिसमें खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, टीम अधिकारियों और मालिकों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहना होगा। वाडिया ने आईपीएल के लिए संयुक्त अरब अमीरात जाने पर फैसला नहीं किया है, लेकिन कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed