फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One big goal is to play massive role in Test series win in India says australian spinner Nathan Lyon

IND vs AUS: भारत में टेस्ट सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं ल्योन, कहा- यही मेरा सबसे बड़ा सपना

Sat, 13 Nov 2021 06:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Nov 2021 06:44 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन ल्योन भारत में टेस्ट सीरीज जीत में अहम योगदान चाहते हैं। ल्योन को उम्मीद है कि उन्हें 2023 में भारत दौरे पर मौका मिलेगा और वह इसमें अपना योगदान दे पाएंगे

विज्ञापन
One big goal is to play massive role in Test series win in India says australian spinner Nathan Lyon
nathan lyon

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन ल्योन भारत में टेस्ट सीरीज जीत में अहम योगदान चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें दो हार उसे अपनी जमीन पर झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया को इसी साल अक्तूबर में भारत का दौरा भी करना था लेकिन कोविड-19 की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।   

विज्ञापन


ल्योन को उम्मीद है कि उन्हें 2023 में भारत दौरे पर मौका मिलेगा और वह इसमें अपना योगदान दे पाएंगे। ल्योन ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत में कहा, 'मेरा सबसे बड़ा सपना है भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रलियाई टीम का हिस्सा होना।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं उसमें बड़ी भूमिका निभा सकता हूं और वह मेरा सबसे बड़ा सपना है।' 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से एशेज श्रृंखला होने वाली है और यह ल्योन के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सीरीज हो सकती है। हालांकि खुद ल्योन के अनुसार वह अभी भी भूखे हैं और 2025 में भी खेल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ल्योन 400 टेस्ट विकेट के मुहाने पर खड़े हैं और जल्दी ही इस हासिल कर सकते हैं। वह कहते हैं कि मुझे लगता है कि मेरे पास देने के लिए अभी बहुत कुछ है और मैं इतनी जल्दी रुकने वाला नहीं हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed