फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023 Team India Players Not Selected in India Squad for Champions Trophy 2025 Know Reason

Champions Trophy: 2023 वनडे विश्व कप टीम में शामिल रहे इन 4 खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी में मौका नहीं, जानें

Sun, 19 Jan 2025 10:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jan 2025 10:32 AM IST
सार

टीम में रवींद्र जडेजा, रोहित और कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलेंगे। इससे पहले ये तीनों 2013 और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 Team India Players Not Selected in India Squad for Champions Trophy 2025 Know Reason
जडेजा, कोहली और रोहित - फोटो : PTI/BCCI
loader

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को मुंबई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमें कोई चौंकाने वाला फैसला नहीं आया। टीम लगभग वही है जो 2023 वनडे विश्व कप के दौरान थी। सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको बदला गया है। उनकी जगह टीम में आए चार में से दो खिलाड़ी पहली बार आईसीसी (सीमित ओवर) टूर्नामेंट खेलेंगे। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2023 वनडे विश्व कप vs 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टीम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जो टीम चुनी गई है, उनमें कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2023 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा जो चार खिलाड़ी और हैं, उनमें वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत शामिल हैं। चारों का यह पहला चैंपियंस ट्रॉफी है। हालांकि, अर्शदीप और पंत पहले आईसीसी टूर्नामेंट खेल चुके हैं, जबिक सुंदर और यशस्वी का यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा। 2023 वनडे विश्व कप टीम में इनकी जगह ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज टीम में थे। शार्दुल हार्दिक के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट बनकर टीम में आए थे।
 
2023 2025
रोहित शर्मा (कप्तान) रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल शुभमन गिल (उपकप्तान)
विराट कोहली विराट कोहली
श्रेयस अय्यर श्रेयस अय्यर
केएल राहुल केएल राहुल
हार्दिक पांड्या (उपकप्तान) हार्दिक पांड्या
रवींद्र जडेजा रवींद्र जडेजा
अक्षर पटेल अक्षर पटेल
जसप्रीत बुमराह जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद शमी मोहम्मद शमी
कुलदीप यादव कुलदीप यादव
ईशान किशन वॉशिंगटन सुंदर
सूर्यकुमार यादव अर्शदीप सिंह
शार्दुल ठाकुर यशस्वी जायसवाल
मोहम्मद सिराज ऋषभ पंत
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा, रोहित और कोहली के नाम खास उपलब्धि
वहीं, टीम में रवींद्र जडेजा, रोहित और कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलेंगे। इससे पहले ये तीनों 2013 में विजेता टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, 2017 में तीनों फाइनल में पहुंचने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। अब ये इस संस्करण में भी खेलते दिखेंगे। मौजूदा स्क्वॉड में इनके अलावा हार्दिक ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का अनुभव है। हार्दिक 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा बाकी 11 खिलाड़ी पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे। 
विज्ञापन

भारत का शेड्यूल
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार 2013 में जीता है। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।

चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेता

साल मेजबान विजेता उपविजेता कितनी टीमों
ने हिस्सा लिया
1998 बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज 9
2000 केन्या न्यूजीलैंड भारत 11
2002 श्रीलंका भारत-श्रीलंका
(संयुक्त विजेता)
--- 12
2004 इंग्लैंड वेस्टइंडीज इंग्लैंड 12
2006 भारत ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 10
2009 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 8
2013 इंग्लैंड एंड वेल्स भारत इंग्लैंड 8
2017 इंग्लैंड एंड वेल्स पाकिस्तान भारत 8
2025 पाकिस्तान और यूएई ? ? 8

 

आठ टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

तीनों नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे
सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। दुबई पहले सेमीफाइल और लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालिफाई करता है तो पाकिस्तान की किरकिरी हो जाएगी। ऐसे में मुकाबले की मेजबानी लाहौर से छीन ली जाएगी और मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed