{"_id":"641e999fff7c35ad02037668","slug":"odi-world-cup-2023-team-india-not-ready-for-odi-world-cup-former-pakistan-star-warns-indian-team-2023-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: 'वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार नहीं', पूर्व पाकिस्तानी स्टार ने रोहित एंड कंपनी को दी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: 'वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार नहीं', पूर्व पाकिस्तानी स्टार ने रोहित एंड कंपनी को दी चेतावनी
Sat, 25 Mar 2023 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:20 PM IST
सार
भारत के शीर्ष क्रम का विफल होना चर्चा का मुख्य बिंदु रहा, खासकर तब जब रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस साल के अंत में घरेलू धरती पर विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सीरीज हार से कई पूर्व क्रिकेटर्स नाखुश हैं और उन्होंने टीम इंडिया के स्ट्रैटजी की आलोचना भी की है। पहला वनडे जीतने के बावजूद, भारत ने बैक-टू-बैक दो मैच हारकर सीरीज 1-2 से गंवा दी।
विज्ञापन
भारत के शीर्ष क्रम का विफल होना चर्चा का मुख्य बिंदु रहा, खासकर तब जब रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस साल के अंत में घरेलू धरती पर विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। अब इस पर पाकिस्तान से भी बयान आया है। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने बैटिंग डिपार्टमेंट में भारतीय टीम के संघर्ष पर बात करते हुए कहा कि टीम विश्व कप के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दानिश कनेरिया (बाएं) ने भारतीय टीम पर बयान दिया है
- फोटो : सोशल मीडिया
कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा- विराट कोहली को फॉर्म में वापस आने में बहुत समय लगा। टीम में कोई फेरबदल नहीं हुआ, क्योंकि वह कोहली थे। सूर्यकुमार यादव को क्यों बर्बाद कर रहे हैं? संजू सैमसन को क्यों बर्बाद कर रहे हैं? श्रेयस अय्यर की फिटनेस चिंता का विषय है, क्या वह विश्व कप के लिए फिट होंगे या नहीं? भारत क्या करेगा? टीम इंडिया घर में विश्व कप खेलेंगे लेकिन वे तैयार नहीं हैं। भारत ने खराब क्रिकेट खेली।
कनेरिया ने अच्छी कैप्टेंसी के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ की भी सराहना की। उन्होंने कहा- ऑस्ट्रेलिया एक शीर्ष टीम की तरह खेला। स्टीव स्मिथ अपनी कप्तानी के लिए सारे श्रेय के हकदार हैं। वह कप्तानी के लिए बने हैं। ऑस्ट्रेलिया उन्हें वापस पाकर खुश होगा।
कनेरिया ने कहा- ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज हार गया, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की है वह सराहनीय है। वे पूरी तरह से भारत पर हावी थे। वनडे सीरीज जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे रैंकिंग में भारत को नंबर एक टीम के रूप में हटा दिया।