फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023 Schedule Opening match between England and New Zealand IND vs PAK on 15 October

ODI WC 2023: 15 अक्तूबर को भारत बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच, जल्द जारी होगा शेड्यूल

Mon, 12 Jun 2023 10:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 10:05 AM IST
सार

विश्व कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ हो सकता है। वहीं, 15 अक्तूबर को टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ खेल सकती है। टूर्नामेंट का पहला और आखिरी मैच अहमदाबाद के मैदान में खेला जा सकता है। 
 

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 Schedule Opening match between England and New Zealand IND vs PAK on 15 October
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप की शुरुआत में सिर्फ चार महीने का समय रह गया है, लेकिन अब तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। 2015 और 2019 विश्व कप का शेड्यूल टूर्नामेंट शुरु होने से लगभग एक साल पहले जारी कर दिया गया था। हालांकि, इस बार विश्व के शेड्यूल के एलान में देरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने विश्व कप का शेड्यूल तय कर लिया है और इसे आईसीसी के पास भेज दिया है। आईसीसी ने यह शेड्यूल टूर्नामेंट में शामिल सभी देशों को भेज दिया है। सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड की सहमति मिलने के बाद शेड्यूल औपचारिक रूप से जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विश्व कप का आयोजन पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक भारत में होगा। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर सकती है। दोनों टीमें पिछली बार 2019 में लॉर्ड्स के मैदान में फाइनल खेली थीं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला इसी मैदान में 15 अक्तूबर को हो सकता है। टूर्नामेंट का फाइनल भी अहमदाबाद में ही होने की संभावना है। 
विज्ञापन


भारत का संभावित शेड्यूल
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्तूबर, चेन्नई
  • भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्तूबर, दिल्ली
  • भारत बनाम पाक, 15 अक्तूबर, अहमदाबाद
  • भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्तूबर, पुणे
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्तूबर, धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्तूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम क्वालीफायर, 2 अक्तूबर, मुंबई
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 अक्तूबर, कोलकाता
  • भारत बनाम क्वालीफायर, 11 अक्तूबर, बेंगलुरु
पाकिस्तान का संभावित शेड्यूल
  • पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, 6 अक्तूबर, हैदराबाद
  • पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, 12 अक्तूबर, हैदराबाद
  • पाकिस्तान बनाम भारत, 15 अक्तूबर, हैदराबाद
  • पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 20 अक्तूबर, बेंगलुरु
  • पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, 23 अक्तूबर, चेन्नई
  • पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, 27 अक्तूबर, चेन्नई
टूर्नामेंट के अन्य बड़े मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला 29 अक्तूबर को धर्मशाला में होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच चार नवंबर को अहमदाबाद में होगा। न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच एक नवंबर को पुणे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 टीमों के बीच 48 मैच होंगे
मुंबई के वानखेड़े को सेमीफाइनल मिलने की संभावना है। सभी टीमें नौ-नौ लीग मैच खेलेंगी। इससे ज्यादातर मैदानों को भारत का कम से कम एक मैच मिलेगा। विश्व कप में कुल मिलाकर 10 टीमों के बीच 48 मैच होंगे। मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान पक्का कर लिया है।


अंतिम दो स्थान के लिए जिम्बाब्वे में जून-जुलाई में एक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें दो पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड, आयरलैंड, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान जिम्बाब्वे को हिस्सा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed