{"_id":"64ccc917f7a8209efa0dba16","slug":"odi-world-cup-2023-netherlands-team-will-come-to-india-for-practice-matches-schedule-made-in-september-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI World Cup 2023: अभ्यास मैचों के लिए भारत आएगी नीदरलैंड की टीम, विश्व कप से पहले सितंबर में बना शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI World Cup 2023: अभ्यास मैचों के लिए भारत आएगी नीदरलैंड की टीम, विश्व कप से पहले सितंबर में बना शेड्यूल
Fri, 04 Aug 2023 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:17 PM IST
सार
नीदरलैंड को विश्व कप में पहला मैच छह अक्तूबर को पाकिस्तान से और दूसरा नौ अक्तूबर को न्यूजीलैंड से हैदराबाद में खेलना है।
विज्ञापन
नीदरलैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए अपनी तैयारियां पुख्ता करने के मकसद से नीदरलैंड टीम कुछ अभ्यास मैच खेलने सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही भारत आएगी। मैचों की तारीखों और स्थान पर अभी काम हो रहा है।
नीदरलैंड क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, हम कुछ दिन पहले ही भारत पहुंच रहे हैं। हम आधिकारिक अभ्यास मैचों से पहले कुछ मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा- ये मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले महीने विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के बाद से हमने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेली है। बेंगलुरु में अभ्यास मैचों के बाद डच टीम हैदराबाद या त्रिवेंद्रम में आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी।
नीदरलैंड को विश्व कप में पहला मैच छह अक्तूबर को पाकिस्तान से और दूसरा नौ अक्तूबर को न्यूजीलैंड से हैदराबाद में खेलना है। नीदरलैंड विश्व कप में पांचवीं बार खेल रही है, लेकिन 2011 के बाद यह उसका पहला विश्व कप होगा।