फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: Ben Stokes included in England World Cup probables, Jofra Archer, Harry Brook not in team

ODI World Cup 2023: विश्व कप के संभावितों में शामिल हुए स्टोक्स, आर्चर-ब्रूक को इंग्लैंड टीम में नहीं मिली जगह

Wed, 16 Aug 2023 09:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Aug 2023 09:10 PM IST
सार

इंग्लैंड को 2019 का विश्व कप जिताने वाले स्टोक्स ने बीते वर्ष वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनका तर्क था कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक साथ खेलने संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन उन्होंने अपना फैसला अब बदल लिया है।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Ben Stokes included in England World Cup probables, Jofra Archer, Harry Brook not in team
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप के लिए वनडे क्रिकेट से बेन स्टोक्स के संन्यास तोड़ने की पुष्टि हो चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने जाने के बाद अब उन्हें पांच अक्तूबर से होने वाले विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम के संभावितों में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और खतरनाक तेज बल्लेबाज हैरी ब्रूक को संभावितों में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

इंग्लैंड को 2019 का विश्व कप जिताने वाले स्टोक्स ने बीते वर्ष वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनका तर्क था कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक साथ खेलने संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन उन्होंने अपना फैसला अब बदल लिया है। इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट का कहना है कि स्टोक्स की वापसी इंग्लैंड की मैच जीतने की क्षमताओं को बढ़ाएगी। 32 वर्षीय स्टोक्स अगले माह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी पहली बार टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड की संभावित विश्व कप टीम में जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स शामिल हैं। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed