{"_id":"654934c25162371c06056723","slug":"odi-wc-virat-kohli-said-controlling-emotions-is-an-important-part-of-the-game-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: विराट कोहली बोले- भावनाओं को काबू रखना खेल का अहम हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: विराट कोहली बोले- भावनाओं को काबू रखना खेल का अहम हिस्सा
Tue, 07 Nov 2023 12:17 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:17 AM IST
सार
कोहली ने कहा,‘मैं लंबे समय से रोहित के साथ खेल रहा हूं लेकिन मैंने उन्हें कभी इस तरह से जश्न मनाते हुए नहीं देखा।’ कोहली ने उस मैच में 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए थे और भारत को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 49वां शतक लगाकर महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले विराट कोहली ने कहा कि अपनी भावनाओं को काबू में रखकर शांतचित बने रहना उनके खेल का अहम हिस्सा है। कोहली ने रविवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘मैं हमेशा अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को काबू में रखना चाहता हूं। यह मेरे खेल का अहम हिस्सा है। इसलिए मैच से पहले मैं इसको लेकर सचेत रहता हूं।’ निश्चित तौर पर तेंदुलकर का बधाई संदेश अभी उनकी आंखें नम कर सकता है। इसके अलावा वह तब अभिभूत हो गए थे जब आमतौर पर शांत रहने वाले रोहित शर्मा ने टी-20 विश्वकप 2022 में मेलबर्न में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद खुलकर जश्न मनाया था।
कोहली ने कहा,‘मैं लंबे समय से रोहित के साथ खेल रहा हूं लेकिन मैंने उन्हें कभी इस तरह से जश्न मनाते हुए नहीं देखा।’ कोहली ने उस मैच में 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए थे और भारत को जीत दिलाई थी। उन्होंने तब शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह और हारिस राऊफ जैसे गेंदबाजों का डटकर सामना किया था। उन्होंने कहा, ‘उनका सामना करने के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की गई थी क्योंकि इतने वर्षों में आप 140, 145 और 150 किमी की रफ्तार से की जाने वाली गेंदों का सामना करने के अभ्यस्त हो जाते हैं। आपको केवल चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए।’ कोहली ने कहा,‘हम इतने वर्षों तक पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते रहे हैं लेकिन उस दिन वह हम पर हावी हो गए थे। इसे स्वीकार करना कोई शर्म की बात नहीं है। वह हम सभी के लिए एक सबक था। हम यह सोचकर मैच नहीं खेल सकते कि हमें अतीत में मिली हार का बदला लेना है।’