फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI WC time out Chaos; Shakib said no regrets about appeal, Mathews said - I will never be able to respect him

ODI WC: टाइम आउट पर बवाल; शाकिब बोले- अपील का पछतावा नहीं, मैथ्यूज ने कहा- उनकी कभी इज्जत नहीं कर पाऊंगा

Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
सार

इस मैच में श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर में मैथ्यूज बल्लेबाजी के लिए आए थे। वह दो मिनट तक गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए तो बांग्लादेश ने उनके खिलाफ टाइम आउट की अपील की और उन्हें वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन
ODI WC time out Chaos; Shakib said no regrets about appeal, Mathews said - I will never be able to respect him
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश और श्रीलंका के मैच में टाइम आउट के फैसले की वजह से काफी बवाल हुआ। मैच के बाद कई श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने हाथ भी नहीं मिलाया। वहीं, मैथ्यूज ने विपक्षी कप्तान और टीम को लेकर कहा कि वह कभी इन लोगों की इज्जत नहीं कर पाएंगे। इस मैच में श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर में मैथ्यूज बल्लेबाजी के लिए आए थे। वह दो मिनट तक गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए तो बांग्लादेश ने उनके खिलाफ टाइम आउट की अपील की और उन्हें वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


मैथ्यूज ने अपील वापस लेने को कहा था
मुझे अपनी अपील पर कोई पछतावा नहीं है। मैंने जो किया नियमों के दायरे में रहते हुए किया है। मैथ्यूज दो मिनट से ऊपर का समय ले चुके थे। मेरे एक साथी ने मुझसे कहा कि ये समय ले रहा है और हम टाइम्ड आउट की अंपायर से अपील कर सकते हैं। इसके बाद मैंने अंपायर से अपील कर दी। मैं मैथ्यूज को 2006 से जानता हूं। हम अंडर-19 विश्वकप से एक दूसरे के खिलाफ खेलते आ रहे हैं। अपील के बाद वह मेरे पाए आए और मुझसे कहा कि क्या वह अपनी अपील वापस ले रहे हैं, मैंने इसे वापस लेने से इन्कार कर दिया।-शाकिब अल हसन
विज्ञापन


शाकिब और बांग्लादेश की इज्जत नहीं कर पाऊंगा
मैंने कुछ गलत नहीं किया। जब मेरे हेलमेट का स्ट्रिप टूटा तब भी दो मिनट होने में पांच सेकंड रहते थे। यह पूरी तरह उपकरण के अचानक बिगडऩे का मामला था। मेरे पास वीडियो के साक्ष्य हैं। शाकिब और बांग्लादेश ने पूरी तरह से गलत किया है। यह पूरी तरह से खेल की छवि के खिलाफ है। मैं आज के बाद शाकिब और बांग्लादेश की इज्जत नहीं कर पाऊंगा। यहां तक अंपायर को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए था। एक तरफ क्रिकेटरों की सुरक्षा की बात की जाती है। अगर मेरा हेलमेट बिगड़ गया था तो मैं गेंदबाज के सामने बिना हेलमेट के कैसे खेल सकता था। शाकिब ने आज खेल को बदनाम किया है। मेरे 15 साल के कॅरिअर कभी भी इस तरह से खेल की छवि खराब करने वाली घटना नहीं हुई।-एंजेल मैथ्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन


मैथ्यूज समेत कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने नहीं मिलाया हाथ
दोनों टीमों की कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि मैच के बाद मैथ्यूज समेत श्रीलंका की टीम के कई खिलाडिय़ों ने बांग्लादेश की टीम से हाथ भी नहीं मिलाया। मैथ्यूज ने इस पर कहा कि अगर आप दूसरे की इज्जत करोगी तो बदले में उससे इज्जत पाओगे। बांग्लादेश ने इज्जत पाने वाला आज कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed