फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI Ranking: South Africa Keshav Maharaj overtook Siraj, become number one bowler in ODI

ODI Ranking: दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने सिराज को पछाड़ा, वनडे में नंबर एक गेंदबाज बने

Wed, 15 Nov 2023 01:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 01:23 AM IST
सार

महाराज ने एक नवंबर से विश्वकप के तीन मैच में सात विकेट चटकाए हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में चार विकेट भी शामिल हैं। सिराज और महाराज के बीच हालांकि सिर्फ तीन रेटिंग अंक का अंतर है।

विज्ञापन
ODI Ranking: South Africa Keshav Maharaj overtook Siraj, become number one bowler in ODI
केशव महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज मंगलवार को दुनिया के नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज बन गए। सिराज एक हफ्ते तक ही शीर्ष रैंकिंग पर काबिज रह पाए। सिराज पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को हटाकर आठ नवंबर को दुनिया के नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज बने थे लेकिन नवीनतम सूची में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर ने उनकी जगह ले ली है। 
विज्ञापन


महाराज ने एक नवंबर से विश्वकप के तीन मैच में सात विकेट चटकाए हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में चार विकेट भी शामिल हैं। सिराज और महाराज के बीच हालांकि सिर्फ तीन रेटिंग अंक का अंतर है। सिराज विश्वकप में अब तक भारत के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह नौ मैच में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं जिसमें 16 रन पर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed